हाथरस में विकसित भारत संकल्प यात्रा का स्वागत।

By | January 10, 2024

(ब्यूरो रिपोर्ट समाचार भारती)

हाथरस जनपद की सासनी तहसील के गांव लहौर्रा में विकसित भारत संकल्प यात्रा का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। यात्रा में डिजिटल बैन के माध्यम से भारत सरकार की तमाम योजनाओं से ग्रामीणों को रूबरू कराया गया। गांव में एक पंचायत लगा कर सभी योजनाओं से संबंधित अधिकारियों की डेस्क लगाई गई, जिसमे कृषि, बैंक, समाज कल्याण, उज्वला गैस, आवास योजना आदि डेस्क पर लोगों ने अपनी समस्याओं से निजात पाई।

विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य बताते हुए अधिकारियों ने मंच से सभी को जागरूक किया। ग्रामीणों ने भी विकसित भारत संकल्प यात्रा के साथ मोदी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि जो योजना कभी उन्हें नहीं मिली, जानकारी के लिए भी तहसील कार्यालय, कलेक्ट्रेट परिसर जाना पड़ता था, आज सरकार उनके घर आई है, हम से हमारी समस्याओं की जानकारी ले रही है, हमारे लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी हमें दे रही है।

विकसित यात्रा सभा में बैठे धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मोदी सरकार में उन्हें किसान सम्मान निधि योजना, उज्वला योजना, शौचालय, राशन आदि कई योजनाओं का लाभ मिल रहा है। वहीं विक्रम सिंह ने बताया कि विकसित संकल्प यात्रा का स्वागत करते हैं, पर इससे पहले में ही नहीं गांव में समस्त ग्रामीणों को किसी न किसी योजना का लाभ मिल रहा है, चाहे वो उज्वला योजना हो, किसान सम्मान निधियोजन हो, जल योजना स्वनिध योजना, आवास योजना से लेकर तमाम योजनाओं का लाभ पहले से मिल रहा है, गांव का बच्चा-बच्चा बता सकता है 2024 में फिर एक बार मोदी सरकार, महिला हो या पुरूष सभी को मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

विकसित भारत संकल्प यात्रा एक जन जागरूकता अभियान है। इस अभियान का उद्देश्य भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं से लोगों को अवगत कराना है। इस अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। विकसित भारत संकल्प यात्रा का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया है। यह इस बात का संकेत है कि ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं से अवगत कराना जरूरी है। इससे ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ मिलेगा और उनका जीवन स्तर सुधरेगा।

विकसित भारत संकल्प यात्रा से निम्नलिखित लाभ होंगे:

  • ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया जाएगा।
  • ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
  • ग्रामीणों का जीवन स्तर सुधरेगा।
  • देश में विकास को गति मिलेगी।

विकसित भारत संकल्प यात्रा एक महत्वपूर्ण जन जागरूकता अभियान है। इस अभियान से देश में विकास को गति मिलेगी और लोगों का जीवन स्तर सुधरेगा।