हरदोई पुलिस ने मिशन शक्ति को लेकर चलाया जागरूकता अभियान

By | October 18, 2020

अब नही होगी महिलाओं के साथ बदसलूकी करने वालों की खैर

संवादाता संतोष कुमार सिंह हरदोई

हरदोई।बिलग्राम क्षेत्र के ग्राम ककरा खेड़ा में प्रशासन द्वारा मिशन शक्ति कार्यक्रम चलाया गया जिसमें बिलग्राम क्षेत्राधिकारी विशाल यादव व कोतवाल सुनील सिंह ने मिशन शक्ति के तहत लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाते हुए नगर और ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं और बालिकाओं को नारी सशक्तिकरण के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि महिलाओं की सुरक्षा देश की सुरक्षा है। ऐसे में सभी महिला-पुरुष एक सामान है। महिलाओं के साथ भेदभाव न कर समाज में बराबरी का दर्जा दिया जाना बेहद जरुरी है। साथ ही बताया कि महिलाओं की सुरक्षा और उनका सम्मान हमारे समाज के के हर वर्ग के लिए अत्यंत आवश्यक है। अधिकारियों ने लोगों ने से जनसंपर्क कर सभी को जागरूक करने में अहम भूमिका निभाई है। वहीं समाज में महिलाओं के अधिकारों के बारे में सभी को विस्तार से बताया। और साथ ही महिलाओं के प्रति सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी भी दी। तथा सभी सामाजिक लोगो से समाज में फैली कुरीतियों को छोड़कर देश में महिलाओं को बराबरी का दर्जा देने की बात भी कही।
साथ ही बताया कि महिलाओं के साथ दिन पर दिन बढ़ रहे अपराधों पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने कमर कस ली है। अब महिलाओं के साथ छेड़छाड़,बदसलूकी और अपराध होने की दशा में अपराधियों को चिन्हित कर तत्काल उनके खिलाफ दंडात्मक विधिक कार्रवाई करने की बात भी कही।

Category: Uncategorized

Leave a Reply