हरदोई के सभी थानों पर मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

By | October 19, 2020

संवाददाता संतोष कुमार सिंह हरदोई

हरदोई। आज जनपद सभी थानों पर मिशन शक्ति अभियान के दूसरे दिन नोडल अधिकारी पूजा पाण्डे और पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स की अध्यक्षता में जिले के सभी थानों पर मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं के साथ हो रहे अपराध, उनकी सुरक्षा व नारीसशक्तिकरण के संबंध में विस्तार से चर्चा की। इसी कड़ी में जनपद के सभी थानों से संबंधित अधिकारियों की अध्यक्षता में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा बहुओं के साथ महिलाओं के अधिकारों व उनकी सुरक्षा तथा महिला सशक्तिकरण के संबंध में लोगों को जागरूक भी किया गया। इसी के साथ प्रशासन द्वारा महिलाओं के हित में चलाई जा रही कल्याणकारी नीतियों व योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गयी। उसके साथ ही शासन-प्रशासन द्वारा चलायी जा रही टेलीफोनिक सेवाएं डायल 1090,112, 1076 के साथ सभी थानों पर उपलब्ध महिला हेल्प डेस्क के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। और हर समय महिलाओं के हर सुख दुःख में खड़े रहने का भरोसा भी दिलाया।

Category: Uncategorized

Leave a Reply