सुनवाई ना होने से, परेशान युवक ने विधान सभा के सामने लगाई आग

By | February 1, 2021

लखनऊ से मुख्य छायाकर पंकज जोशी के साथ अभिनव शर्मा की रिपोर्ट:

लखनऊ के विधानसभा पर आत्मदाह की घटनाओं को रोकने के लिए लखनऊ कमिश्नरनेट पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बावजूद कन्नौज निवासी उमेश ने आत्मदाह कर ली। लेकिन उमेश को जलता देख पुलिसकर्मियों के हाथ पांव फूल गए। पुलिस ने तत्काल युवक को इलाज के लिए सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कन्नौज के दबंगों ने लेखपाल पुष्पकांत मिश्रा, ग्राम प्रधान के साथ मिलकर शिव कुमार नामक व्यक्ति ने उमेश की माता की जमीन कब्जा कर ली। पुलिस-प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही न होने के कारण पीड़ित ने लखनऊ आकर यह कदम उठाया। आत्मदाह के दौरान उमेश लगभग 30 % जल गया। फिलहाल वह सिविल हॉस्पिटल में भर्ती हैं।

Category: Uncategorized

Leave a Reply