भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी ने कलेक्ट्रेट पहुंच किया नामांकन

By | June 27, 2021

भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी ने कलेक्ट्रेट पहुंच किया नामांकन

हरदोई। जनपद के कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी प्रेमावती ने कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सुरक्षा व्यवस्था के बीच अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करते समय प्रेमावती के साथ उनके पति अवध क्षेत्र के भाजपा प्रदेश मंत्री प्रदीप वर्मा के साथ संडीला क्षेत्र से विधायक राजकुमार अग्रवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ,पूर्व पालिका अध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य विजय सिंह आशा, जिला पंचायत सदस्य लालाराम समेत कई अन्य जिला पंचायत सदस्य व भाजपा पदाधिकारी और भी अन्य सहयोगी मौजूद रहे।

संवाददाता संतोष सिंह हरदोई।

Category: Uncategorized

Leave a Reply