बेकाबू डंपर ने चार वाहनों को रौंदा, ट्यूशन जा रही छात्रा की मौत

By | October 24, 2020

संभल मुबारक अली की रिपोर्ट

बेकाबू डंपर ने चार वाहनों को रौंदा, ट्यूशन जा रही छात्रा की मौत खबर संभल से है जहां एक बेकाबू डंपर ने चार वाहनों को रौंद डाला। जिसमें जिले के चंदौसी में बाईपास रोड तहसील तिराहे पर तेज गति से आ रहे डंपर ने धान से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली, दो ई-रिक्शा, एक साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं ई रिक्शा चालक और डंपर चालक घायल हो गए । जिससे गुस्साई भीड़ ने डंपर चालक को पकडकर उसकी जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल भीड़ से डंपर चालक को बचाया और सभी घायलों व ड़पर चालक को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया है।

घटना शनिवार सुबह छह बजे करीब की है जहां संभल के चंदौसी में बदायूं बाईपास रोड पर बजरपुर से भरा डंपर जा रहा था। तहसील तिराहे पर अनियंत्रित डंपर ने धान से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी। 
अनियंत्रित डंपर ने चौराहे पर खड़ा ई रिक्शा चालक, तहसील की ओर से आ रही साइकिल सवार छात्रा को रौंद दिया। पीछे से आ रही दूसरी ई-रिक्शा ट्रॉली के नीचे आने से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में डंपर के नीचे आने से 16 वर्षीय छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने क्रेन के माध्यम से छात्रा के शव को डंपर के नीचे से निकलवाया। हादसे में ई- रिक्शा चालक गुड्डू, डंपर चालक मामूली रूप से घायल हो गए हैं। वहीं हादसे में ट्रैक्टर पर सवार चालक, किसान व ई रिक्शा चालक बाल-बाल बचे गए। शव उठाने को लेकर  भीड़ व पुलिस से जमकर नोकझोंक हुई। हादसे के बाद तहसील रोड पर जाम जैसी स्थिति हो गई जिससे आसपास के थानों से पुलिसफोर्स बुलाकर पुलिस ने हालत पर काबू पाया और करीब ढाई घंटे बाद क्रेन के माध्यम से ट्रैक्टर ट्रॉली व डंपर को हटवाया गया। तब कंही जाकर यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से शुरू हो सकी।

Category: Uncategorized

Leave a Reply