प्रयागराज में तेज रफ्तार में पिकअप नीम के पेड़ से भिड़ी एक की मौत

By | October 30, 2020

प्रयागराज से ब्यूरो चीफ जफरुल हसन की रिपोर्ट

प्रयागराज फूलपुर मंडी से बीती रात 11:00 बजे कपसा लौट रहे तेज रफ्तार पिकअप मैंलहन गांव के आदर्श इंटर कॉलेज के पास एक नीम के पेड़ से जा टकराई जिसमें चालक मोहम्मद अरशद अंसारी उम्र लगभग 40 वर्ष पुत्र मुजीबुल्लाह निवासी घोसियाना प्रतापगढ़ सिटी तथा एक अन्य बादल उम्र 45 वर्ष पुत्र अज्ञात बुरी तरह घायल हो गए दोनों स्टैरिगं तथा पेड़ की टक्कर से अंदर घुस गये और इंजन में फंस गए चीख पुकार सुनकर बगल के लोग आए किसी प्रकार दोनों घायलों को बाहर निकाला तथा कोतवाली फूलपुर को सूचित किया गया मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस 108 से तत्काल सीएचसी फूलपुर भेजा गया जहां बादल को मृत घोषित कर दिया गया तथा अरशद को चिंताजनक स्थिति में एस आर एन रेफर कर दिया गया

Category: Uncategorized

Leave a Reply