प्रयागराज
प्रयागराज से ब्यूरो चीफ जफरुल हसन की रिपोर्ट
प्रयागराज वर्ष 2018 में हुए परीक्षा में पास हुए अभ्यार्थियों ने आज प्रयागराज के पत्थर गिरजाघर चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया,उनका कहना था कि वर्ष 2018 में कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा ग्रुप सी के पद पर परीक्षा आयोजित किया गया, जिसमें चयन हुए अभ्यार्थियों का सभी प्रकार के परीक्षाओं से उत्तीर्ण होने के बाद कुछ को तो नियुक्ति पत्र दे दिए गए पर बाकी सब लोगो के नियुक्तिपत्र जारी नहीं किए जा रहे है,जिसके चलते आज ये अभ्यार्थी खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं,गाजियाबाद से आई अभ्यार्थी ने बताया कि आज चार दिनों से वह अपने घर बार को छोड़ कर वह अपने नियुक्तिपत्र के लिए यहां दर दर भटक रही है।अब और सहन नहीं हो रहा है अब अगर हमें हमारा अधिकार नहीं मिला तो हम अब कुछ भी कर सकते है
