प्रयागराज का ज्वालापुर बना क्राइम अड्डा

By | November 5, 2020

प्रयागराज से ब्यूरो चीफ जफरुल हसन की रिपोर्ट

महीने भर के अंदर ज्वालापुर में तीन बड़ी घटनाओं को बदमाशों ने दिया अंजाम
प्रयागराज फूलपुर थाना क्षेत्र के ज्वालापुर गांव में महीने भर में बदमाशों ने तीन बड़ी घटनाओं को अंजाम देकर लोगो की नींद हराम कर दी है।1- पहली घटना दिनांक 6 अक्टूबर को घटित हुई। गांव के किसान हरिशंकर पटेल और रामसुचित पटेल दोनों भाई बच्चों को छोड़ कर खेत में गये थे।दो युवक दिन दहाड़े बाइक से घर आ धमके बच्चों को जान मारने की धमकी देकर दोनों भाइयों के घर को खंगाल डाला। हरिशंकर के घर में बैग में रखा 7000 रुपये उठा ले गए।2- दूसरी घटना 25 अक्टूबर को घटित हुई।वहीं बदमाश बाइक से गांव के शिक्षक लाल जी नागर के घर आ धमके। मासूम बेटी के कनपटी पर तमंचा सटाकर घर में रखे नकदी समेत 10लाख लाख रुपए का आभूषण दिन दहाड़े उठा ले गए।उस दिन शिक्षक दम्पत्ति झूंसी अपने दूसरे घर पर गया हुआ था।3-तीसरी घटना 4 नवम्बर को अंजाम देकर बदमाशों ने गांव में सनसनी फैला दी है।

Category: Uncategorized

Leave a Reply