
(रिपोर्ट – शिखर गौतम)
नेकी की दीवार सामाजिक संस्था, उत्तर प्रदेश, भारत द्वारा नेपाल में बच्चों को गर्म वस्त्र, पाठ्य सामग्री और पीने का सामान दिया गया। इस संस्था की नेकियों का दायरा गैर-मुल्की जगहों तक फैला है। कड़कती ठंड लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। ऐसे में नेकी की दीवार के लोगों ने गुरमेल सिंह की कयादत में नेपाल तक के जरूरतमंदों की जरूरत के सामान, जिसमें खासतौर से गर्म कपड़े शामिल हैं, से मदद की। जिसमें विशेष रूप से डीआईजी इपीएफ का विशेष सहयोग रहा।
धनगढ़ी में Save House नामक संस्था द्वारा अनाथ बच्चों के लिए काम किया जा रहा है। नेकी की दीवार सामाजिक संस्था द्वारा इन गरीब बच्चों को और अनाथ बच्चों को दैनिक दिनचर्या में काम आने वाली वस्तुओं में भेंट की गई। इस कार्यक्रम में हरविंदर सिंह, जसवंत सिंह, अमनदीप और दिल्ली के अंशुल अग्रवाल जी का सहयोग रहा। गुरमेल सिंह की ओर से इन लोगों का आभार व्यक्त किया गया।
नेकी की दीवार सामाजिक संस्था द्वारा नेपाल में बच्चों की मदद करना एक सराहनीय पहल है। इस संस्था ने एक बार फिर दिखाया है कि मानवता की कोई सीमा नहीं होती है। इन बच्चों के लिए यह सामान बहुत जरूरी था। इन सामानों से इन बच्चों को ठंड से बचाने और उनकी पढ़ाई में मदद मिलेगी। नेकी की दीवार संस्था और इसमें सहयोग करने वाले सभी लोगों की सराहना की जानी चाहिए।