कौशांबी डिपो पर आलाधिकारियों की मनमानी के चलते यात्री परेशान

By | December 25, 2020

समाचार भारती के लिए समूह संपादक मनीष गुप्ता की रिपोर्ट

*आज भी कायम है कौशांबी डिपो पर दबंग कर्मचारियों का जंगल राज*

*देश में आज भी चलता लापरवाह कर्मचारियों का बोलबाला*

*UPSRTC के कर्मचारी नहीं देते यात्रियों को देर रात किसी भी तरह की जानकारी*

कौशांबी। यपरिवहन डिपो और UPSRTC यात्रियों की सुविधा के के लिए 24 घण्टे की सेवा देने का वादा करता है। वहीं UPSRTC के कर्मचारी अपने लापरवाह हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही मामला दिल्ली के कौशांबी डिपो का है जहाँ पर देर रात कई यात्रियों को बस सुविधा न मिलने पर बस स्टॉप पर ही रात गुजारनी पड़ती है तो किसी को कौशांबी डिपो पर तैनात कर्मचारी 24 घण्टे सर्विस ना होने का बहाना करके किसी भी तरह की जानकारी देने से टालमटोल कर देते हैं। वहीं दिल्ली के कौशांबी बस स्टाप पर कुछ मीडिया कर्मियों के देर रात हो जाने पर अगली बस के आने के बारे जानकारी लेने में लिए पूछताछ केंद्र पर गये तो UPSRTC के कर्मचारियों ने 24 घण्टे की सर्विस न होने का बहाना करते हुए टाल दिया। जिस पर मीडिया कर्मियों ने काउंटर के बाहर 24 घण्टे सर्विस लिखे होने की बात कही तो सभी बस स्टॉप कर्मचारी इकट्ठे होकर मीडिया कर्मियों पर हावी होते हुए अभद्रता करने पर उतर आये। दिल्ली की UPSRTC के दबंग कर्मचारी मीडिया कर्मियों से इस तरह का बर्ताव करते हैं तो आखिर आम जनता का क्या हाल करते होंगे। यहाँ के कर्मचारी कोरोना महामारी के बीच न तो शोसलडिस्टेंसिंग का पालन करते हुए नजर आये और नहीं फेस मास्क का। जब ये कर्मचारी खुद किसी भी तरह के नियमों का पालन नहीं करते तो भला जनता और यात्रियों मो क्या राय देते होंगे। अब बड़ा सवाल ये है कि इन लापरवाह,दबंग और अभद्र कर्मचारियों पर प्रशासन कोई कार्यवाई करता है या फिर नहीं।

Category: Uncategorized

Leave a Reply