ब्यूरो चीफ़ आरिफ़ मोहम्मद कानपुर देहात
कोविड अस्पताल में मरीजों के खानपान की व्यवस्था रहे दुरस्त : जिलाधिकारी
आमजन मानस से अपील- बाजार-हाट, तीज-त्यौहार आदि में सोशलडिस्टेसिंग का पालन करें-जिलाधिकारी
जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र ने कोविड-19 व एल-1 अस्पताल व L2 हॉस्पिटल मरीजों के संबंध में समीक्षा बैठक
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि राउन्डवार सभी चिकित्सक प्रतिदिन संक्रमित मरीजों का समय-समय पर निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि यह समय कभी गरर्मी कभी सर्दी का हैं ऐसे मौसम में मरीजों का विशेष ध्यान दिया जायें। हर मरीज को गरम कपडे, कम्बल आदि उपलब्ध कराया जाये।
जिलाधिकारी ने साफ-सफाई के निर्देश दिये कि चिकित्सालय के अन्दर व बाहर साफ-सफाई की जाये, परिसर में किसी भी तरह की गन्दगी नहीं होनी चाहिये, कही भी पानी जमा न होने दे। मरीजों की चादर/बिस्तर प्रतिदिन बदले जायें। मरीजों को किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न नहीं होनी चाहिये। यदि कोई समस्या आती हो तो उसे तत्काल निस्तारित किया जाये। उन्होंने कहा कि यह समय संक्रमण का है मच्छरों से भी बचाव के पूरे उपाय किये जाये ताकि डेगू, मलेरिया, चिकनगुनिया से लोगो को बचाया जा सके।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि कोविड-19 से सम्बन्धित भर्ती मरीजों को दिये जा रहे उपचार, भोजन, पेयजल, साफ-सफाई आदि का नियमितरूप से पर्यवेक्षण सुनिश्चित करें। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि किसी भी मरीज को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा मरीजों को बेहतर चिकित्सीय उपचार दिया जाए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के मरीजो की संख्या में एक दम से कमी आयी थी लेकिन कमी की बाद इसका ग्राफ तेजी से न बढे इस कारण आम जन मानस से मेरी अपील है कि बाजार-हाट, तीज-त्यौहार आदि में सोशलडिस्टेसिंग का पालन करें। मास्क का प्रयोग भी अवश्य करे इसमें किसी भी तरह की ढिलायी जानलेवा हो सकती है। आवश्यक कार्य से ही आमजन बाहर निकले यह उनके हित में होगा। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन पंकज वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेश कटियार आदि चिकित्सक अनुपस्थित रहे।
