प्रयागराज से ब्यूरो चीफ जफरुल हसन की रिपोर्ट
प्रयागराज शहर पश्चिमी विधान सभा क्षेत्र के कंधईपुर घाट पर स्थित ऐतिहासिक मोनी बाबा की कुटिया पर किया। इस दौरान ग्राम कंधईपुर, बिचले का पुरा, नींवा, यादवपुर, मनोहरपुर और कोड़रा के किसानों और चरवाहों को लाठी और समाजवादी लाल गमछा भेंट कर सम्मानित किया। सभी किसान और चरवाहा भाइयों का का प्यार और आशीर्वाद मिला। लाठी एकजुटता व ताकत की प्रतीक तथा ग्रामीणों और किसानों की पहचान है।
आज भाजपा सरकार में किसान पीड़ित, परेशान और बेहाल है। भाजपा सरकार ने कृषि बिल के नाम पर किसानों को धोखा दिया है। पूंजीपतियों और धन्नासेठों को फायदा पहुंचाने के लिये किसानों के साथ छल हुआ है। किसान खुद को ठगा और उपेक्षित महसूस कर रहा है। हम समाजवादी किसानों के साथ हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े हैं। आज सभी किसानों और चरवाहों ने संकल्प लिया कि इस तानाशाही और निकम्मी भाजपा सरकार को जड़ से उखाड़ फेकेंगे और 2022 में आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी को पुनः मुख्यमंत्री बनाएंगे ताकि उन्हें उनका हक और सम्मान मिला
