कासगंज में सड़क दुर्घटना में पिता की मौत, बेटा घायल

By | October 31, 2020

कासगज यूपी
ब्यूरो चीफ – अशोक शर्मा

दो बाईकों में आमने-सामने की हुई थी भिड़ंत

पटियाली गंजडुंडवारा मार्ग अलीपुर गांव के समीप की

पिता पुत्र बाइक पर सवार होकर बाजार करने जा रहे थे गंजडुंडवारा

जनपद कासगंज के पटियाली गंजडुंडवारा मार्ग ग्राम अलीपुर दादर के निकट दो बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो जाने से एक बाइक पर सवार पिता की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं बाइक चला रहा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरा बाइक चालक बाइक छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय पुलिस ने घायल को पटियाली सीएचसी पहुंचाया जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे उच्च चिकित्सालय रेफर कर दिया।

बतादें कि थाना सिकंदरपुर वैश्य के ग्राम नगला कुडरी निवासी अमर सिंह अपने बृद्ध पिता साहेब सिंह को बाइक पर बैठाकर गंजडुंडवारा के बाजार में कुछ सामान की खरीददारी करने के लिए ले जा रहा था, इसी दौरान ग्राम अलीपुर दादर के निकट पहुंचते ही सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में पिता की मौके पर ही मौत हो गई, तो वहीं बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को पटियाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उच्च चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया एवं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Category: Uncategorized

Leave a Reply