कासगंज में रेल की पटरी से उतरे मालगाड़ी के 6 डिब्बे

By | November 4, 2020

कासगंज से ब्यूरो चीफ अशोक शर्मा की रिपोर्ट

कानपुर से मथुरा जा रही थी एमटी मालगाड़ी

मामला पटियाली रेलवे स्टेशन के समीप का

रेलवे के आलाधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर की मौका मुआयना

ट्रेन मार्ग को सुधारने की कबायद तेज

-कानपुर मथुरा रेलवे ट्रेक कासगंज में एमटी मालगाड़ी के 6 डिब्बे बे पटरी होने से बुरी तरह छतिग्रस्त हो गए, वहीं डिब्बों की चपेट से विधुत खंबे गिरने के कारण इलेक्ट्रिक लाइन भी पूरी तरह टूट गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए और रेल मार्ग सुधारने व डिब्बों को पटरी पर लाने की कबायद शुरू कर दी।

बतादें कि पूरा मामला जनपद कासगंज के पटियाली रेलवे स्टेशन के समीप पश्चिमी ओर पोल नम्बर 208/5 C का है, जहां मंगलवार की सुबह तड़के ही कानपुर से मथुरा की ओर जा रही खाली मालगाड़ी के 6 डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए। पटरी से उतरे डिब्बे बुरी तरह छतिग्रस्त हो गए, वहीं बजली के खंभे गिरने से इलेक्ट्रिक लाइन भी पूरी तरह टूट गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद तमाम रेलवे के आलाधिकारी इंजीनियर व कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। वहीं रेलवे क्रेन की मदद से डिब्बो को पटरी पर लाने की कबायद शुरू कर दी। मौके पर पहुंचे अधिकारीगण घटना की वास्तविक हकीकत जानने में जुटे हुए हैं, फिलहाल पटरी से डिब्बे उतरने की क्या बजह रही ये कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

Category: Uncategorized

Leave a Reply