ब्यूरो चीफ़ आरिफ़ मोहम्मद कानपुर
कानपुर बर्रा में एक हफ्ता पहले दो लड़कियों ने समलैंगिक विवाह किया था उसी कड़ी में आज फिर ऐसा ही मामला कल्याणपुर थाने में देखने को मिला जहां एक ही परिवार की दो लड़कियों ने आपस में समलैंगिक विवाह कर लिया। तो एक के परिजन भड़क गए और थाने में दूसरी लड़की के परिजनों पर अपहरण करने की तहरीर दे दी पुलिस द्वारा अपने परिजनों को प्रताड़ित होता देख दोनों लड़कियां थाने पहुंची और मर्जी से शादी करने की बात कही। रावतपुर गांव आदर्श नगर निवासी कंचन ने बताया कि उसका बस्ती निवासी सुमन से 6 साल से अफेयर चल रहा था सुमन उसके पारिवारिक बहन है सुमन ने बताया कि वह 2 तारीख को बस्ती से बस द्वारा देर रात कानपुर झकरकटी बस अड्डे पहुंची जहां कंचन पहले से मौजूद थी वह कंचन के साथ गुमटी नंबर 5 आयी जहां कंचन किराए पर कमरा लेकर रहती थी। जिसके बाद दोनों ने अपनी मर्जी से 3 अक्टूबर को कानपुर कचहरी में कोर्ट मैरिज की और 6 अक्टूबर को मंदिर में भी शादी भी कर ली।सुमन के परिजनों को इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने कंचन के पिता पर अपनी पुत्री के अपहरण होने का आरोप लगाया जिस पर पुलिस कंचन के पिता को थाने ले आई और पूछताछ शुरू कर दी वहीं दोनो विवाहित लड़कियों को इस बात की जानकारी हुयी तो फ़ौरन दौड़ कर कल्याणपुर थाने आयीं और दोनों लड़कइयों ने बिना किसी के जोर दबाव के अपनी मर्जी से शादी करने की बात कुबूल की है।अब देखने वाली बात ये है कि क्या पुलिस कंचन के पिता को छोड़ती या फिर लड़की के अपहरण की तहरीर पर जेल भेजती है।
