उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा संघ (पांडे गुट) ने शिक्षा निदेशक से मिलकर अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन दिया।

By | November 9, 2020

लखनऊ से मुख्य छायाकार पंकज जोशी के साथ वरिष्ठ संवाददाता अविनाश शर्मा की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा संघ (पांडे गुट) के प्रदेश महामंत्री हरीशचंद्र दीक्षित ने शिक्षा निदेशक के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा तक अपनी मांगों को पहुंचाने के लिए ज्ञापन दिया। महामंत्री हरीशचंद्र दीक्षित ने बताया कि सेवानिवृत्त के बाद जीवनयापन करने के लिए पेंशन एक मात्र सहारा होती है। लेकिन सरकार ने पुरानी पेंशन को समाप्त करने का निर्णय लिया हैं।उसे वापस लिया जाए। साथी केंद्र सरकार को भी वापसी का प्रस्ताव भी भेजा जाए । उच्चतम न्यायालय के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि 30 जून 2006 से 30 जून 2015 तक सेवानिवृत्त होने वाले प्रधानाचार्य/ शिक्षकों की पेंशन निर्धारण कर वेतन वृद्धि किया जाए। चयन बोर्ड के पांच सदस्यों का कार्यकाल अनियमित रूप से बढ़ाया गया है। उसे समाप्त किया जाए। कानपुर नगर के वेतन घोटाले तथा बलिया जनपद के जी०पी०एफ० घोटाले के दोषी अधिकारियों/ कर्मचारियों के खिलाफ जांच करके दंडित किया जाए। प्रांतीय उपाध्यक्ष कमलेश पांडे ने चयन बोर्ड द्वारा नियुक्त शिक्षकों को सत्यापन के नाम पर विगत पाँच माह से वेतन से वंचित करने की कठोर शब्द में निंदा के साथ तत्काल वेतन देने की मांग भी करी ।
शिक्षा निदेशक को ज्ञापन देने वाले प्रांतीय महामंत्री हरिश्चंद्र दीक्षित ,उपाध्यक्ष कमलेश्वर पांडे, विजय सिंह, राजा राम व पंकज वर्मा सहित उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के नेता मौजूद रहे ।

Category: Uncategorized

Leave a Reply