आम आदमी पार्टी की महिला विंग ने जोरदार प्रदर्शन किया, हुई गिरफ्तारी

By | October 17, 2020

वरिष्ठ संवाददाता अभिनव शर्मा की रिपोर्ट

फोटोग्राफ मुख्य छायाकार पंकज जोशी

उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ लगातार हत्या, बलात्कार जैसी जघन्य घटनाएं हो रही हैं।कानून-व्यवस्था ध्वस्त अपराध बढ़ रहा है । जिसको लेकर आम आदमी पार्टी की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष नीलम यादव नेतृत्व में कई महिला कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज स्थित परिवर्तन चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष नीलम यादव ने कहा कि योगी सरकार में महिलाओं के साथ अपराध व उत्पीड़न की घटनाएं कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। यूपी में जंगलराज कायम हो कर रहा है। बलिया में भी अधिकारियों के सामने सत्ताधारी अपराधी गोली मार रहे हैं। अपराधियों को कानून का कोई खौफ नहीं है। बाराबंकी में भी लड़की के साथ बलात्कार कर हत्या कर दी जाती है। हमारी मांग है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महिलाओं की सुरक्षा नहीं कर पा रहे हैं। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है । अपराधियों का बोलबाला है।इस लिए नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।

Category: Uncategorized

Leave a Reply