आई आई टी कानपुर में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारम्भ

By | October 29, 2020

ब्यूरो चीफ़ आरिफ़ मोहम्मद कानपुर नगर

निदेशक प्रोफेसर अभय करंदीकर द्वारा संस्थान के विभागाध्यक्षों, अधिष्ठाताओं, संकाय सदस्यों एवं अधिकारियों एवं कर्मचारियों को “सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा” दिलवाई गयी

केन्द्रीय सतर्कता आयोग, नई दिल्ली के आदेशानुसार आई आई टी कानपुर में दिनांक 27 अक्टूबर से 2 नवम्बर 2020 के मध्य सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है । उल्लेखनीय है कि इस वर्ष के सतर्कता जागरूकता सप्ताह का विषय सतर्क भारत, समृद्ध भारत है।

सतर्कता जागरूकता सप्ताह के शुभारंभ पर आज दिनांक 27 अक्टूबर 2020 (मंगलवार) को प्रातः 11 बजे निदेशक प्रोफेसर अभय करंदीकर द्वारा संस्थान के विभागाध्यक्षों, अधिष्ठाताओं, संकाय सदस्यों एवं अधिकारियों एवं कर्मचारियों को “सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा”दिलवाई गई जिसके माध्यम से उन्होंने सभी से अपना शासकीय कार्य इमानदारीपूर्वक करने का आह्वान किया । मुख्य सतर्कता अधिकारी प्रोफेसर अलोक दत्ता के जानकारी दी कि केन्द्रीय सतर्कता आयोग, नई दिल्ली के निदेशक-स्तर के एक अधिकारी को विजिलेंस के विभिन्न पहलुओं पर एक व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित किया गया है । यह व्याख्यान आनलाइन आयोजित किया जा रहा है जिससे संस्थान के सभी सदस्यों से जुड़ने का आग्रह किया गया है। इस दौरान संस्थान के सतर्कता कार्यालय द्वारा ‘सतर्क भारत समृद्ध भारत’ विषय पर एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें संस्थान के लगभग 26 विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों ने अपनी प्रविष्टियां सतर्कता कार्यालय में जमा की हैं।

Category: Uncategorized

Leave a Reply