नेकी की दीवार संस्था के साथ महिला शिक्षक संघ ने बढ़ाया हाथ* *अब संस्था दोगुने उत्साह के साथ समाज सेवा करेगी

By | April 3, 2022

 

पूरनपुर ।
समाज सेवा में हमेशा तत्पर रहने वाली पूरनपुर नगर की सामाजिक संस्था नेकी की दीवार के साथ अब महिला शिक्षक संघ ने हाथ बढ़ाया है। अब दोगुने उत्साह के साथ सामाजिक कार्य को मिलेगी दिशा।

 

जनपद पीलीभीत के नगर पूरनपुर की समाज सेवा में तत्पर रहने वाली सामाजिक संस्था नेकी की दीवार का दायरा प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है संस्था के मिलकर समाज में कार्य करने वालों की संख्या बढ़ रही क्योंकि नेकी की दीवार संस्था निस्वार्थ भाव से नगर एवं जनपद में ही नहीं बल्कि प्रदेश एवं देश के कई स्थानों पर सामाजिक कार्य कर रही है संस्था के माध्यम से शिक्षा से वंचित रह जाने वाले बच्चों को शिक्षा दिलाए जाने का प्रयास, गरीबों को आर्थिक सहयोग, शासन प्रशासन के साथ सहयोगात्मक रवैया रहता है

संस्था के संस्थापक अध्यक्ष गुरमेल सिंह ने बताया शुक्रवार को होटल राम में एक बैठक का आयोजन हुआ जिसमें महिला शिक्षक संघ ने संस्था के साथ सामाजिक कार्य करने के लिए सदस्यता ग्रहण की जिसमें महिला शिक्षक संघ की निरंजना शर्मा ,सुगंध अग्रवाल ,नाजिया खानम ,रंजना सरोज, नैंसी गुप्ता, अंजली वर्मा ,श्रद्धा वर्मा, अनीता वर्मा आदि ने शपथ गण की इस मौके पर संस्था के कपिल कक्कड़ ,सनी गुप्ता ,अमनदीप सिंह खालसा ,नवीन अग्रवाल, सोनू छीना, सौरभ पांडे, रामनरेश शर्मा ,नवीन अग्रवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे संस्था के अध्यक्ष गुरमेल सिंह ने बताया कि शिक्षक राष्ट्र का निर्माता होता है आज मातृ शक्ति के रूप में संस्था के साथ महिला शिक्षक संघ ने संस्था के साथ सामाजिक कार्य करने में सहयोग करने की भावना से सदस्यता ग्रहण की है

अब संस्था दोगुने उत्साह के साथ समाज सेवा करेगी। देश में फैली वैश्विक महामारी कोरोनावायरस के समय में संस्था ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया था , प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अनाथालय में पल पढ़ रहे बच्चों को वस्त्र आदि उपलब्ध कराए थे समाज के जरूरतमंद लोगों के साथ संस्था हमेशा तत्पर तैयार हैं।