ब्यूरो रिपोर्ट लखनऊ,
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के तीसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित होने पर उन्हें बधाई देने वालों का आज तांता लगा रहा। न केवल प्रदेश के विभिन्न जनपदों के नेता, कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मिलने आए अपितु विभिन्न प्रदेशों के पदाधिकारियों ने भी श्री अखिलेश यादव से मिलकर उन्हें अपने समर्थन और सहयोग का भरोसा दिलाया। प्रदेश अध्यक्षों ने पार्टी को राष्ट्रीय मान्यता दिलाने के लिए मजबूती से जुटने का संकल्प लिया।
आज राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव से मिलने वालों में समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल के अतिरिक्त समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष श्री अबू आसिम आजमी, मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री रामायण सिंह पटेल, पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष श्री मानस भट्टाचार्य, उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष श्री एस.पी. पोखरियाल, कर्नाटक के प्रदेश अध्यक्ष श्री एन.मनजप्पा, केरल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 साजी पोथेन थामस एवं झारखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष श्री केश्वर यादव उर्फ रंजन यादव प्रमुख थे।
श्री अखिलेश यादव को बधाई देने वालों में समाजवादी पार्टी के सर्वश्री सुरेन्द्र सिंह भाटी प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा, रवि बोहरा प्रदेश अध्यक्ष उड़ीसा, तनवीर अहमद प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़, प्रो0 एस.सिमहाद्री प्रदेश अध्यक्ष तेलंगाना, रातुल कुमार प्रदेश अध्यक्ष असम, देवेन्द्र उपाध्याय प्रदेश अध्यक्ष गुजरात, बी. जगदीश प्रदेश अध्यक्ष आंध्र प्रदेश, मुकेश यादव प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान, विक्रम यादव, प्रदेश अध्यक्ष चण्डीगढ़, फिरोज अहमद प्रदेश अध्यक्ष अंडमान निकोबार द्वीप, लोक नाथन यादव प्रदेश अध्यक्ष तमिलनाडु भी शामिल थे।
इनके अतिरिक्त समाजवादी पार्टी बिहार के सर्वश्री अर्जुन सिंह कार्यालय प्रभारी, रामसुदिष्ट यादव पूर्व प्रदेश सचिव तथा कमलेश प्रसाद यादव कार्यालय सहायक ने भी श्री अखिलेश यादव से मिलकर उन्हें पुनः समाजवादी पार्टी का अध्यक्ष अध्यक्ष बनने की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
