(मनीष गुप्ता, Editor-in-chief समाचार भारती)
*बीटबॉक्स की डेकोरेशन दीवार पर जनपद पुलिस प्रशासन और उत्तर प्रदेश सरकार के अंकित है हेल्पलाइन नंबर*
पूरनपुर- समाज सेवा में सदैव तत्पर रहने वाली नगर की सामाजिक संस्था ने पुलिस प्रशासन को नगर का पहला बीटबॉक्स सौंपा। पुलिस प्रशासन ने नेकी की दीवार के सामाजिक कार्यों की आम जमकर की तारीफ।

जनपद के पूरनपुर नगर की सामाजिक संस्था नेकी की दीवार लगातार कई वर्षों से समाज सेवा में तत्पर है जहां संस्था समाज में सामाजिक कार्यों में पर चढ़कर जरूरतमंद लोगों की मदद कर रही है
वही अब संस्था ने पुलिस प्रशासन की भी मदद करने को अपना हाथ बढ़ाया नेकी की दीवार संस्था ने नगर के असम चौराहे पर आम जनमानस को पुलिस की सहायता मिले इसके लिए एक बीट बॉक्स तैयार करवाया जो बहुत ही आकर्षक है इस बीटबॉक्स में पुलिस को धूप और बरसात से भी आराम की सुविधा रहेगी बीटबॉक्स की डेकोरेशन दीवार पर उत्तर प्रदेश सरकार के हेल्पलाइन नंबर और जनपद के पुलिस प्रशासन के नंबर अंकित है

नेकी की दीवार संस्था के अध्यक्ष गुरमेल सिंह ने बताया कि संस्था कई वर्षों से जनपद में ही नहीं बल्कि जनपद के बाहर प्रदेश के अन्य नगरों एवं देश के अन्य शहरों में भी जरूरतमंद लोगों की हर संभव मदद कर रही है संस्था के साथ समाज सेवा में रुचि रखने वाले लोग भी जोड़ रहे हैं इसी क्रम में आज पुलिस विभाग को बीट बॉक्स सुपुर्द किया गया जिसका शुभारंभ आई ए एस अधिकारी नूपुर गोयल और अपर पुलिस अधीक्षक डाक्टर पवित्र मोहन त्रिपाठी ने फीता काट कर किया समाज के लोगों से गुरमेल जी का यह कहना भी है कि हम लोगों को मानव सेवा में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए और जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए.

छोटी सी एक मदद दूसरों के लिए बड़ी मदद साबित होती नेकी की दीवार संस्था ने पुलिस प्रशासन के लिए एक बीटबॉक्स तैयार करा कर पुलिस प्रशासन को सौंपा इस बीटबॉक्स पर जनपद के पुलिस प्रशासन के नंबर और उत्तर प्रदेश सरकार के हेल्पलाइन नंबर बीटबॉक्स की डेकोरेशन दीवार पर अंकित किए गए हैं इस बीटबॉक्स को असम चौराहे पर रखा जाएगा।
शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य रूप से अशोक खंडेलवाल ,गुरमेल सिंह,नवीन अग्रवाल,कौशलेंद्र सिंह भदौरिया,हर्ष प्रधान ,कपिल कक्कड़,अमनदीप सिंह खालसा, सोनू ढाबा, नीराजना शर्मा,सुगंध अग्रवाल,पुलिस क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र विक्रम सिंह,प्रभारी निरीक्षक अशोक पाल,सौरभ पाण्डेय, रिकी गुप्ता पवन यादव आदि उपस्थित रहे।
