जिले की चारों विधानसभाओ में भगवा का परचम

By | March 11, 2022

 

ब्यूरो चीफ़ आरिफ़ मोहम्मद कानपुर देहात

कानपुर देहात, जिले की चारों सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया। 2017 के चुनाव को फिर से भाजपा ने दोहरा दिया और चारों विधानसभा क्षेत्रों में परचम लहराया। देर शाम तक के परिणामों में सिकंदरा से अजीत पाल ने सबसे अधिक मतों से जीत दर्ज की। उन्होंने सपा के प्रभाकर पांडेय को 31379 मतों से हराकर अपनी जीत दर्ज की। वही चारों विधानसभा में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है।
विधानसभा चुनाव को लेकर
गुरुवार को मतगणना की शुरुआत बैलेट पेपर से हुई। इसमे सपा के प्रत्याशियों ने बढ़त बनाई तो उनके खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। जैसे ही ईवीएम की काउंटिंग शुरू हुई तो भाजपा ने बढ़त बनानी शुरू की तो सपा खेमें में खामोसी देखने को मिली। हालांकि बाद में सिकंदरा छोड़कर सभी सीट के प्रत्याशी बीच बीच मे संघर्ष करते नजर आए।

वहीं रसूलाबाद विधानसभा में शुरुआती सपा प्रत्याशी बढ़त के साथ आगे रहे काफ़ी कड़े मुकाबले के साथ पूनम संखवार ने सपा प्रत्याशी को 21657 वोटों से हरा दिया। अकबरपुर रानियां सीट पर प्रतिभा शुक्ला ने 13554 वोट से सपा को हरा दिया। सिकंदरा सीट पर अजीत सिंह पाल ने सबसे अधिक मतों के साथ जीत दर्ज की। उन्होंने सपा के प्रभाकर पांडेय को 31379 वोट से हरा दिया। यहां अजीत पाल ने शुरुआत से ही बढ़त बना रखी थी। वही भोगनीपुर सीट पर बीजेपी ने खूब संघर्ष किया।

एक समय सपा के नरेंद्र पाल सिंह मनु 54 वोट से आगे निकल गए थे। हालांकि बाद में राकेश साचन ने 12080 वोटों से जीत दर्ज की। चारों सीटों पर जीत दर्ज होने के बाद हर तरफ बीजेपी कार्यकर्ता जश्न के माहौल बनने लगा।

*सिकंदरा में शुभम पाल का दांव गया खाली जनता ने नकारा*

सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी अजीत पाल के खिलाफ विरोधी दलों के प्रत्याशियों ने भाजपा से ही टिकट मांग रहे शुभम पाल को टिकट न मिलने पर निर्दलीय लड़ा दिया था। शुभम पाल के चुनाव मैदान में आने से पाल मतदाताओं के ध्रुवीकरण की आशंका व्यक्त की जा रही थी। इससे अजीतपाल को नुकसान हो रहा था। लोगों में अनुमान था कि शुभम पाल के लडने से अजीत सिंह पाल को काफी नुकसान होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सूत्र बताते हैं कि वह बसपा के लालजी शुक्ला एवम प्रभाकर पांडे की बी टीम के हिस्सा थे। उनके इशारे पर उन्होंने चुनाव लड़ा। जिससे अजीत सिंह पाल का नुकसान हो सके, लेकिन सब गणित धरी की धरी रह गई। मतदाताओं ने शुभम पाल को नकार कर भाजपा के पक्ष में बंपर वोटिंग की और अजीत सिंह पाल भारी मतों से अपनी जीत दर्ज की।

*रसूलाबाद के जोत गाँव में बीजेपी को मिला केवल एक वोट*
कानपुर देहात, मतगणना के दौरान एक दिलचस्प आंकड़ा सामने आया। दरअसल रसूलाबाद विधानसभा के जोत गाँव की गणना शुरू हुई। रिजल्ट चौकाने वाला सामने आया। जहां बीजेपी को महज एक वोट ही मिला। बड़ी बात है कि 394 वोट सपा को मिला। बताया जा रहा है कि जिला पंचायत चुनाव में गाँव के एक प्रभावशाली नेताओ को भाजपा के प्रत्याशी की वजह से हार का सामना करना पड़ा था। यही नही बीजेपी प्रत्याशी द्वारा गलत बयान बाजी की गई थी। जिसका असर विधानसभा चुनाव में देखने को मिला।