
दिनांक 22.04.2019 को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर मधुवन क्रासिंग के पास घेराबंदी कर 03 शातिर लूटेरे 1.शादाब अंसारी, 2.मो0असरफ, 3.इरसाद अंसारी को गिरफ्तार किया गया।
मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश
01, तिलक मार्ग, लखनऊ।
जनपद रायबरेली/थाना कोतवाली नगर
ऽ 03 शातिर लुटेरे गिरफ्तार
ऽ लूट के 03 लाख रू0 कीमती जेवरात बरामद
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लूट के सोने-चांदी के जेवरात कीमत लगभग 03 लाख रू0, लूट के 4400 रू0 नगद बरामद हुए।
पूछतांछ पर गिरफ्तार अभियुक्त ने स्वीकार किया कि बरामद सोने-चांदी के जेवरात व रूपये दिनांक 19.04.2019 को सर्राफा व्यवसायी की हत्या कर उनकी दुकान से हुयी लूट के हैं, जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर अभियोग पंजीकृत है।
गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. शादाब अंसारी निवासी सोनार गली थाना कोतवाली नगर जनपद रायबरेली।
2. मो0असरफ निवासी कहारों का अड्डा थाना कोतवाली नगर जनपद रायबरेली।
3. इरसाद अंसारी निवासी सोनार गली थाना कोतवाली नगर जनपद रायबरेली।
बरामदगी
1. सोने के 02 हार
2. सोने की 08 चैन
3. सोने की 08 अंगूठी
4. सोने के 04 कड़े
5. सोने की 02 जोडी झाला
6. सोने की 01 पैण्डल
7. चांदी के 02 कड़ा, 01 जोड़ी पायल
8. लूट के 4400 रू0 नगद आदि
-2-जनपद वाराणसी/थाना कैण्ट
ऽ अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालित कर रहे 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
ऽ 21 अवैध शस्त्र (बने/अधबने)
ऽ अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण व पुर्जे आदि बरामद
दिनांक 22.04.2019 को थाना कैण्ट व क्राइम ब्रान्च की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा वरूणा नदी के किनारे जंगल से घेराबंदी कर अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालित कर रहे 02 शातिर अभियुक्त 1.सुनील कुमार राजभर, 2.आसिफ अली को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे/निशादेही से 21 अवैध शस्त्र (बने/अधवने) व अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण व पुर्जे आदि बरामद हुए।
इस सम्बन्ध में थाना कैण्ट पर अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. सुनील कुमार राजभर निवासी कचनार राजातलाब थाना रोहनिया जनपद वाराणसी।
2. आसिफ अली निवासी कुशहां अदलपुरा थाना चुनार जनपद मीरजापुर।
बरामदगी
1. 05 तमंचा 315 बोर
2. 04 तमचा 12 बोर
3. 02 देशी रिवाल्वर 32 बोर
4. 10 अर्धनिर्मित 12 बोर
5. अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण व पुर्जे आदि
-3-जनपद वाराणसी/थाना शिवपुर
ऽ 25 हजार रू0 का पुरस्कार घोषित अपराधी गिरफ्तार
दिनांक 22.04.2019 को थाना शिवपुर व क्राइम ब्रान्च की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर थाना शिवपुर क्षेत्रान्तर्गत घेराबंदी कर पुरस्कार घोषित अपराधी कुन्दन सिंह को गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 24.02.2019 को यू0पी0 कालेज शिवपुर वाराणसी के छात्र विवेक सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी, जिसमें अभियुक्त वांछित चल रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध जनपद के थाना शिवपुर पर मु0अ0सं0 100/2019 धारा 147/148/149/302/34 भादवि व 7 सीएलए एक्ट पंजीकृत है। अभियुक्त की गिरफ्तारी पर जनपद स्तर से 25 हजार रू0 का पुरस्कार घोषित था।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. कुन्दन सिंह निवासी कुरौली थाना चोलापुर जनपद वाराणसी।
जनपद प्रयागराज/थाना मऊआइमा
ऽ 10-10 हजार रू0 के 02 पुरस्कार घोषित अपराधी गिरफ्तार
ऽ डकैती के 01 लाख 10 हजार रू0 नगद
ऽ 01 मंगल सूत्र, 03 चाॅंदी के कमर बन्द व 03 मोबाइल फोन बरामद
दिनांक 22.04.2019 को थाना मऊआइमा पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर मानीपुर नहर के पास घेराबंदी कर पुरस्कार घोषित 02 अपराधी 1.फिल्म, 2.अच्छे लाल को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से डकैती के 01 लाख 10 हजार रू0 नगद, 01 मंगल सूत्र, 03 चाॅंदी के कमर बन्द व 03 मोबाइल फोन बरामद हुए।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के डकैत हैं, जिनके विरूद्ध थाना मऊआइमा पर मु0अ0सं0 140/2019 धारा 396 भादवि का अभियोग पंजीकृत हैं, जिसमें अभियुक्त वांछित चल रहे थे। अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर जनपद स्तर से 10-10 हजार रू0 का पुरस्कार घोषित था।
पूछतांछ पर गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि उनका एक संगठित गिरोह है, गिरोह के सभी सदस्य मागने-खाने वाली जाति के हैं। भीख मागते समय कस्बा व
-4-गांव में ऐसे मकान का चुनाव करते हैं, जो अकेले में हो और पैसा वाला हो। फिर योजना बनाकर रात के समय कच्छा बनियान पहन कर सफेदे के डण्डे आदि का प्रयोग कर हत्या व लूटपाट करते हैं एवं घटना में मोबाइल का प्रयोग नहीं करते हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों ने उक्त घटना कारित करना स्वीकार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. फिल्म निवासी खजुरी थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़।
2. अच्छे लाल निवासी खजुरी थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़।
बरामदगी
1. 01 लाख 10 हजार रू0 नगद
2. 01 मंगल सूत्र, 03 चाॅंदी के कमर बन्द व 03 मोबाइल फोन
जनपद प्रयागराज/थाना झूॅंसी
ऽ 25 हजार रू0 का पुरस्कार घोषित अपराधी गिरफ्तार
ऽ 01 तमंचा 315 बोर, 02 जीवित कारतूस
ऽ लूट के 1200 रू0 नगद बरामद
दिनांक 22.04.2019 को थाना झंूॅंसी पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर गंगोली शिवाला के पास घेराबंदी कर पुरस्कार घोषित अपराधी करन निषाद को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर, 02 जीवित कारतूस व लूट के 1200 रू0 नगद बरामद हुए।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरूद्ध जनपद के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, हत्या का प्रयास व आम्र्स एक्ट आदि के अभियोग पंजीकृत हैं एवं अभियुक्त थाना नवाबगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 98/2019 धारा 392/504/411 भादवि व मु0अ0सं0 566/2018 धारा 393/397 भादवि में वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर जनपद स्तर से 25 हजार रू0 का पुरस्कार घोषित था।
-5- इस सम्बन्ध में थाना झूॅंसी पर अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. करन निषाद निवासी नई झूॅसी थाना झूॅसी जनपद प्रयागराज।
बरामदगी
1. 01 तमंचा 315 बोर, 02 जीवित कारतूस
2. लूट के 1200 रू0 नगद
जनपद रायबरेली/थाना कोतवाली नगर
ऽ 15-15 हजार रू0 के 02 पुरस्कार घोषित अपराधी गिरफ्तार
दिनांक 21.04.2019 को थाना कोतवाली नगर व क्राइम ब्रान्च की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर बस अड्डा रायबरेली के पास घेराबंदी कर 15-15 हजार रू0 के 02 पुरस्कार घोषित अपराधी 1.सम्राट सिंह उर्फ जीतू, 2.घासी को गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध मु0अ0सं0 9/2019 धारा 376/506/507 भादवि का अभियोग थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत है, जिसमें अभियुक्तगण वांछित चल रहे थे। अभियुक्तों के विरूद्ध जनपद स्तर से 15-15 हजार रू0 का पुरस्कार घोषित था।
गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. सम्राट सिंह निवासी पिण्डारी कला थाना महराजगंज जनपद रायबरेली।
2. घासी निवासी पूरे चैहान मजरा जतुआ टप्पा थाना गुरूबक्शगंज जनपद रायबरेली।
-6 जनपद शाहजहाॅपुर/थाना सिंधौली
ऽ 15 हजार रू0 का पुरस्कार घोषित अपराधी गिरफ्तार
दिनांक 22.04.2019 को थाना सिंधौली पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर मूर्छा रोड पर घेराबंदी कर पुरस्कार घोषित अपराधी सली अहमद उर्फ वाली को गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरूद्ध जनपद के विभिन्न थानों में गैंगस्टर एक्ट, आम्र्स एक्ट व हत्या के प्रयास आदि के अभियोग पंजीकृत हैं एवं अभियुक्त के विरूद्ध जनपद के थाना सिंधौली पर मु0अ0सं0 5/2019 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट का अभियोग पंजीकृत है, जिसमें अभियुक्त वांछित चल रहा था। अभियुक्त की गिरफ्तारी पर जनपद स्तर से 15 हजार रू0 का पुरस्कार घोषित था।
गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. सली अहमद उर्फ वाली निवासी ग्राम जमुनियां थाना सिंधौली जनपद शाहजहाॅपुर।
जनपद चन्दौली/थाना मुगलसराय
ऽ फर्जी पासपोर्ट बनवाने वाले 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
ऽ 38 पासपोर्ट विभिन्न व्यक्तियों के, 06 फर्जी इम्प्लायमेन्ट वीजा व फर्जी टिकट आदि बरामद
दिनांक 21.04.2019 की सायं थाना मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर पड़ाव चैराहे के पास से 02 शातिर अभियुक्त 1.रामचन्द्र साहनी, 2.धनन्जय यादव को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 38 पासपोर्ट विभिन्न व्यक्तियों के, 06 फर्जी इम्प्लायमेन्ट वीजा व फर्जी टिकट आदि बरामद हुए।
-7- पूछतांछ पर गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि उन लोगों का एक संगठित गिरोह है, जो प्रति व्यक्ति डेढ़ लाख से 02 लाख रूपये लेकर लोगों को नौकरी के सिलसिले में विदेश भेजते हैं, कभी-कभी वीजा नही मिल पाता है तो फर्जी वीजा व फर्जी टिकट देकर लोगों को विदेश भेजने का झांसा देकर उनके साथ घोखाधड़ी करते हैं।
इस सम्बन्ध मंे थाना मुगलसराय पर अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. रामचन्द्र साहनी निवासी ग्राम सराय मोहना थाना सारनाथ जनपद वाराणसी।
2. धनन्जय यादव निवासी ग्राम परेवा थाना शादियाबाद जनपद गाजीपुर।
बरामदगी
1. 38 पासपोर्ट विभिन्न व्यक्तियों के, 06 फर्जी इम्प्लायमेन्ट वीजा व फर्जी टिकट आदि ।