नोएडा पहुंचे शशि थरूर, पंखुड़ी पाठक के लिए मांगने वोट

By | February 8, 2022

नोएडा

कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर मंगलवार को नोएडा पहुंचे हैं। नोएडा में पंखुड़ी पाठक के लिए वोट मांगते हुए और प्रचार प्रसार करते हुए शशि थरूर ने कहा, “नोएडा विधानसभा से कांग्रेस ने सबसे पढ़ा-लिखा उम्मीदवार खड़ा किया है। कांग्रेस नेताओं ने शशि थरूर का नोएडा में जोरदार स्वागत किया।अभी तक किसी भी उम्मीदवार ने नोएडा के विकास कार्य के लिए कुछ नहीं किया है। सभी लोग प्राधिकरण के कार्यों को अपना बता रहे हैं, लेकिन जो नोएडा का विकास पंखुड़ी पाठक कर सकती हैं, वह विकास कार्यो और कोई उम्मीदवार नहीं कर सकता।

आपको बता दें कि नोएडा में शशि थरूर से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी आ चुकी हैं। प्रियंका गांधी के अलावा सचिन पायलट और भूपेश बघेल भी पंखुड़ी पाठक के लिए प्रचार-प्रसार करने नोएडा आ चुके हैं। शशि थरूर ने बताया कि पंखुड़ी पाठक नोएडा में ग्रामीण और सेक्टरों में रहने वाले हर व्यक्ति की समस्या को समझा है। अगर नोएडा को विकास की गति प्रदान करनी है तो पंखुड़ी पाठक को चुनना होगा।