भारतीय जन समाज पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में मनाया गया गणतंत्र दिवस

By | January 27, 2022

राज्य मुख्यालय से राजेश गौतम की रिपोर्ट:

73 वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर भारतीय जन समाज पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय खजाना कॉन्प्लेक्स आशियाना लखनऊ उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय अध्यक्ष बृज मोहन सिंह ने भारतीय तिरंगा झंडा फहराया राष्ट्रीय गान गया और लड्डू बांटे बृज मोहन सिंह ने कहा कि इस बार भारत अपना 73वा गणतंत्र दिवस मना रहा है

26 जनवरी 1950से हर साल गणतंत्र दिवस मनाते है क्योंकि इस दिन भारत को गणतंत्र भारत के रुप मे घोषित किया गया था और साथ ही साथ भारत का सविंधान लंबे संघर्ष के बाद भारत मे लागू हुआ था ।

स्वतंत्रता सेनानियों के काफी संघर्ष के बाद हमे आजादी मिली और भारत का अपना संविधान बना जिसमे सभी नागरिको के मूल्य कर्तव्य नियम और कानूनों का उल्लेख है हम अपने देश के प्रति उनके बलिदान को कभी नही भूल सकते है क्रांतिकारी वीर शहीदों ने ऐसा किया की उनकी आने वाली पीढियां संघर्ष के बिना जी सके और भारत देश आगे बढे और राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा की हमे ऐसे महान अवसरों पर उन्हे याद करना चाहिए और उन्हें सलाम करना चाहिए।

यादि सिर्फ उनके कारण सम्भव हो पाया है की हम अपने भारत मे स्वतंत्र रुप से रह सकते है भारत मे इंडिया गेट पर भारत के राष्ट्रपति वीरो को पुरस्कार देते है भारतीय ध्वज तिंरगा फहराया जाता है और राष्ट्रीय गान भी गाया जाता है।

मुझे भारतीय होने पर गर्व है हमारे देश से जाति वाद और भ्रष्टाचार पूरी तरह से खत्म होना चाहिए इस मौके पर मोहनी गुप्ता, सुमन लता, मनीष परिहार, अमित त्रिपाठी, राम लखन, बबली वर्मा, कमरुल हसन, पंकज वर्मा, उर्मिला भारती, मन्नू, अमित त्रिपाठी, सुभाष निषाद ,सबीदा बानो, रहमत खान,राम कुमारी नीरजा पांडे, जीशान खान, फरमान खान, अभिषेक शर्मा, सुशीला शर्मा, सपना सिंह, सुमन राम ,लखन राजा, आलोक शुक्ला ,एडवोकेट सर्वेश चंद्र बृजेश कुमार, हिमांशु छोटे लाल शर्मा लक्ष्मण पंडित सुमनलता रमेश यादव अजय यादव विजय राजपूत आदि मौजूद रहे