मुख्यमंत्री से श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष पं० सुनील भराला की भेंट

By | May 25, 2022

ब्यूरो रिपोर्ट लखनऊ, 

उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष पं० सुनील भराला एवं बोर्ड के सदस्य श्री अजीत कुमार जैन द्वारा आज मुख्यमंत्री जी से भेंट कर श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया, जिसमें प्रमुख रूप से 1952 के दशक से उत्तर प्रदेश के 12 क्षेत्रीय कार्यालयों के अन्तर्गत 15 जनपदों कानपुर, लखनऊ, रायबरेली प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, चन्दौली, गोरखपुर, आगरा, हाथरस, फिरोजाबाद, बरेली, रामपुर, गाजियाबाद, सहारनपुर में स्थापित श्रमिक बस्तियां, जिनमें एक या दो कमरे के कुल 29,587 गृह स्थापित हैं।

इन श्रमिक बस्तियों के अध्यासियों की समस्याओं का निराकरण उड़ीसा तथा दिल्ली आदि राज्यों की भांति किए जाने हेतु अनुरोध किया गया। साथ ही इन श्रमिक बस्तियों में अवैध रूप से रहने वालों को वहां से अलग किये जाने हेतु भी अनुरोध किया गया।
मा0 मुख्यमंत्री जी ने श्रमिकों की बस्तियों से सम्बन्धित समस्याओं पर आवश्यक कार्यवाही किये जाने के लिए आश्वस्त किया।