ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के लिए मेहमानों के ठहरने के लिये पर्यटन विभाग में तैयारियां जोरों पर

By | December 24, 2022

 

ब्यूरो रिपोर्ट लखनऊ:

उत्तर प्रदेश में दुनिया भर के निवेशकों से निवेश आकर्षित करने के लिए फरवरी, 2023 में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए पर्यटन विभाग जोर-शोर से तैयारी कर रहा है। इस समिट में देशी-विदेशी अतिथि पधारेंगे। इनके आदर-सत्कार एवं ठहरने के लिए होटल की बुकिंग, अतिथियों हेतु आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए होटलों की लिस्ट बनाने व होटलों में अलग-अलग देशों के व्यंजन तैयार करने के लिए कुकर्स को हॉयर करने की कार्यवाही करायी जा रही है।
यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि कॉन्फ्रेंस के समय होटलांे में तैनाती करने सम्बंधी समस्त व्यवस्थाएं उप निदेशक पर्यटन लखनऊ द्वारा जिला प्रशासन लखनऊ के माध्यम से करायी जा रही है। उन्होंने बताया कि उ0प्र0 ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में देशी-विदेशी निवेशकों के माध्यम से 10 लाख करोड़ निवेश जुटाने का लक्ष्य मा0 मुख्यमंत्री जी ने रखा है। इसके लिए राज्य सरकार के विभिन्न विभाग तैयारियों में जुटे हुए हैं।

*पर्यटन मंत्री  जयवीर सिंह फिरोजाबाद एवं मैनपुरी के भ्रमण पर*

 

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  जयवीर सिंह आज शुक्रवार 23 दिसम्बर, 2022 से जनपद फिरोजाबाद व मैनपुरी के दो दिवसीय भ्रमण पर प्रस्थान कर रहे हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार पर्यटन मंत्री आज अपराह्न 03ः00 बजे से प्रस्थान कर शाम तक जनपद फिरोजाबाद पहुंचेंगे।
पर्यटन मंत्री 24 दिसम्बर, 2022 को शिविर कार्यालय निकट रेलवे क्रासिंग करहल रोड मैनपुरी में जन समस्याओं की सुनवाई करेंगे। सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी, एसएसपी एवं सीडीओ मैनपुरी द्वारा नामित नोडल अधिकारी मौजूद रहेंगे। अपराह्न लगभग 03ः00 बजे धीरेन्द्र कोल्ड स्टोरेज भांवत रोड मैनपुरी में श्रीमती सुमन चौहान जी के आवास पर जाने का कार्यक्रम है।
अगले दिन 25 दिसम्बर, 2022 को कैम्प कार्यालय सिरसागंज जिला फिरोजाबाद में जनसमस्याओं की सुनवाई का कार्यक्रम है। इसमें डीएम, एसएसपी तथा सीडीओ द्वारा नामित नोडल अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये हैं। मा0 मंत्री जी अपने निजी आवास पर रात्रि विश्राम करने के पश्चात 26 दिसम्बर, 2022 सोमवार को दोपहर तक लखनऊ वापस आएंगे।