उन्नाव दुर्घटना में घायल लोगों का समुचित उपचार कराया जाए: मुख्यमंत्री

By | February 4, 2022

ब्यूरो चीफ आरिफ मोहम्मद की रिपोर्ट:

4 फरवरी, 2022

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद उन्नाव में एक सड़क दुर्घटना में पुलिस कर्मियों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ड्यूटी पर पुलिस कर्मियों की दुखद मृत्यु पर दुःख व्यक्त करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को हर मदद कराए जाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री जी ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराए जाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ की जिला प्रशासन को इनके उपचार की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

कुछ देर पहले ही उन्नाव में भीषण सड़क हादसे से हड़कम्प मच  गया था, इस हादसे मे  3 पुलिस कर्मी दबे एक किसी तरह बाहर निकाला गया है। ट्रक पलटने से PRV में मौजूद सभी सिपाही दब गये थे।

मरने वालों में महिलाएं और पुरुष कांस्टेबल शामिल,

घटना की सूचना पर एसपी उन्नाव घटना स्थल के लिए रवाना,

सफीपुर कोतवाली के महदी खेडा पुलिया के पास की घटना।