ब्यूरो रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश में सातों चरणों के चुनाव के बाद जो आकलन समझ आ रहे हैं उसमें भारतीय जनता पार्टी स्पष्ट बहुमत की सरकार बनाती हुई दिख रही है।
2012 के बाद से देखें तो महिलाओं का झुकाव जिसकी तरफ हुआ, उसकी सरकार बनी 2012 में 58.68 फीसदी पुरुष एवं 60.28 फीसदी महिलाओं ने वोट दिया, जिसमें सपा को करीब 31 फीसदी महिलाओं का वोट मिला और वह 224 सीट जीतकर बहुमत की सरकार बनाने में सफल रही वर्ष 2017 के चुनाव में 59.15 फीसदी पुरुष तथा 63.31 फीसदी महिलाओं ने मतदान किया,
जिसमें 41 फीसदी महिलाओं ने भाजपा और उसके सहयोगी दलों को वोट दिया परिणाम यह हुआ कि भाजपा गठबंधन 325 सीटों के साथ बहुमत की सरकार बनाने में सफल रहा वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भी 58.52 फीसदी पुरुष एवं 59.56 फीसदी महिलाओं ने मतदान किया, जिनमें 46 फीसदी महिलाओं ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया।
यूपी के कुल 15.02 करोड़ मतदाताओं में 6.98 करोड़ महिलायें हैं इस चुनाव में 52.8 लाख नये वोटर जोड़े गये हैं, जिनमें 28.82 लाख महिला वोटर हैं भाजपा 215 -220 सपा को 128-130 सीटें मिलती दिख रही है बसपा को26- 28 सीटें मिलती दिख रही हैं वही कांग्रेस को 8- 9 सीटें और निर्दलीय तथा अन्य छोटे दलों को 19-21 सीटें मिलती दिख रही हैं
