शिक्षा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश का नाम सबसे नीचे, नीति आयोग ने जारी की सूची

By | September 27, 2019

नई दिल्ली। नीति आयोग ने ‘स्कूल एजुकेशन क्वालिटी इंडेक्स’ जारी की है, जिसके अनुसार स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता के मामले में उत्तर प्रदेश का नाम सबसे नीचे है। कहने के लिए उत्तर प्रदेश देश के सबसे बड़े राज्यों में से एक है पर उसका शिक्षा के क्षेत्र में ऐसा प्रदर्शन अप्रत्याशित है।

अगर पहले स्थान की बता करें तो केरल पहले नंबर, राजस्थान दूसरे और कर्नाटक तीसरे स्थान पर है। झारखंड और बिहार के प्रदर्शन भी कुछ खास अच्छे नहीं हैं। और अगर पंजाब व जम्मू कश्मीर की बात करें तो ये 18वें और 19वें स्थान पर है जोकि अच्छा प्रदर्शन नहीं है।

आपको बता दें कि नीति आयोग ने 2016-17 के आंकड़ों के आधार पर इस इंडेक्स को तैयार किया है। इसमें स्कूली विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता बढ़ाने के प्रयासों के मूल्यांकन पर जोर दिया गया है।

इससे अलग उम्मीदवार ध्यान दें कि सूत्रों अनुसार पता चला है कि जिन छोटे राज्यों की रैंकिंग अलग से की गयी है उनमें आठ राज्य-मणिपुर, त्रिपुरा, गोवा, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं।

बता दें कि तैयार की गई इंडेक्स में 20 राज्यों के नाम निम्न प्रकार है-

  • केरल
  • राजस्थान
  • कर्नाटक
  • आंध्र प्रदेश
  • गुजरात
  • असम
  • महाराष्ट्र
  • तमिलनाडु
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हरियाणा
  • उड़ीसा
  • छत्तीसगढ़
  • तेलंगाना
  • मध्य प्रदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • पंजाब
  • जम्मू कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
Category: Uncategorized

Leave a Reply