ममता बनर्जी वर्चुअल रैली में सपा के लिए मांगेगी वोट –

By | February 8, 2022

अखिलेश यादव के साथ  की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस

लखनऊ,

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के सियासी रण में अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भी एंट्री हो गई है। प्रदेश में 2 दिन बाद पहले चरण के मतदान होंगे।

ऐसे में ममता बनर्जी मंगलवार 11:30 बजे अखिलेश यादव के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। साथ ही दोनों नेता वर्चुअल रैली को भी संबोधित करेंगे। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री यूपी चुनाव में सपा के लिए लोगों से वोट देने की अपील करेंगी। बता दें कि इससे पहले भी ममता बनर्जी सपा के समर्थन का ऐलान भी कर चुकी हैं।

बता दें कि तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष सोमवार शाम करीब 6: 15 बजे लखनऊ पहुंची थी। चौधरी चरण सिंह अमौसी एयरपोर्ट पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी का गुलदस्ता देकर जोरदार स्वागत किया था। इस दौरान ममता बनर्जी भी अखिलेश का अभिवादन करती नजर आई थी।