पर्वत माउंट एल्ब्रस पर पहुंचने वाली मेघा परमार को कमलनाथ ने दी बधाई

By | August 12, 2019

भोपाल। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने रूस के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट एल्ब्रस पर पहुंचने वाली मध्यप्रदेश की पहली बेटी मेघा परमार को बधाई दी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उनके हर प्रयास को पूरा सहयोग प्रदान करेगी। सुश्री मेघा परमार ने आज मंत्रालय में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस मौके पर मुख्य सचिव एस.आर. मोहंती उपस्थित थे।

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले की निवासी मेघा परमार ने 18 हजार 510.44 फीट ऊँचे माउंट एल्ब्रस पर्वत पर पहुँचकर ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का संदेश दिया। महिला बाल विकास विभाग ने मेघा परमार को ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान का ब्रांड एम्बेसेडर नियुक्त किया है।

परमार पूर्व में विश्व की सबसे ऊँची चोटी माउंट एवरेस्ट पर फतह प्राप्त कर चुकी हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं मंत्रि-मंडल द्वारा गत 3 जून को परमार को सम्मान प्रदान किया गया था।

Category: Uncategorized

Leave a Reply