अयोध्या: के परासरण होंगे श्री रामजन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष, 15 सदस्यों में से छह सदस्य होंगे नामित

By | February 5, 2020

नई दिल्ली/लखनऊ। अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट के अध्यक्ष व इसके स्वरूप की घोषणा कर दी गई है। ट्रस्ट के अध्यक्ष अयोध्या विवाद में हिंदू पक्ष के मुख्य वकील रहे 92 वर्षीय के परासरण होंगे।

ट्रस्ट में कुल 15 सदस्य होंगे। जिनमें से नौ सदस्य स्थायी जबकि छह सदस्य नामित होंगे। ट्रस्ट अयोध्या में राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण करवाएगा।

देखें ट्रस्टियों की पूरी सूची:
– के.परासरण ट्रस्ट के अध्यक्ष होंगे।
– शंकराचार्य वासुदेवानंद महाराज, सदस्य।
– परमानंद जीमहाराज हरिद्वार, सदस्य।
– स्वामी गोविंदगिरी जी पुणे, सदस्य।

– विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्रा, सदस्य
– डॉ.अनिल मिश्रा होम्योपैथिक डॉक्टर, अयोध्या, सदस्य
– डॉ. कमलेश्वर चौपाल पटना, सदस्य
– महंत धीनेंद्र दास निर्मोही अखाड़ा, सदस्य

– डीएम अयोध्या ट्रस्ट के संयोजक सदस्य
– ट्रस्ट में छह सदस्य नामित होंगे जिन्हें बोर्ड ऑफ ट्रस्ट नामित करेगा।

Category: Uncategorized

Leave a Reply