कानपुर देहात महोत्सव में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी

By | February 9, 2023

 

ब्यूरो चीफ़ आरिफ़ मोहम्मद

किसानो की आय बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता: कृषि मंत्री

किसान जायद की फसल की करे बुआई सरकार देगी अनुदान

मक्का बाजरा व मूंग दाल के भी उपलब्ध कराए जाएंगे बीज किट

कानपुर देहात।
माती ईको पार्क में आयोजित कानपुर देहात महोत्सव के दूसरे दिन अन्नपूर्णा मिलेट्स महोत्सव का आयोजन किया गया। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने पहुंचकर दूसरे दिन के कार्यक्रम का राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख एमएलसी अविनाश सिंह चौहान एवं डीएम नेहा जैन के साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की। कानपुर देहात में आयोजित अन्नपूर्णा मिनट महोत्सव में कृषि विभाग के साथ आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाकर किसानों को कृषि विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारियां उपलब्ध कराई। इस दौरान कृषि राज्यमंत्री ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर विभागीय तैयारियों का अवलोकन किया।
कानपुर देहात में पहली बार आयोजित कानपुर देहात महोत्सव को देखने के लिए भारी भीड़ बढ़ रही है। रंग बिरंगी रोशनी के साथ विभिन्न प्रकार के लगे ड्रैगन झूले और विभिन्न सरकारी योजनाओं के लगे स्टॉल मेले में आकर्षण का केंद्र बने हैं। कानपुर देहात महोत्सव के दूसरे दिन कृषि विभाग एवं आपूर्ति विभाग के समन्वय से अन्नपूर्णा मिलिट्स महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इसमें कृषि विभाग व कृषि समावेशी विभागों के साथ-साथ विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए। कार्यक्रम में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही व कृषि राज्य मंत्री बल्देव सिंह औलख ने किसानों को सम्मानित करते हुए कहाकि किसानों की आय में वृद्धि किए बगैर प्रदेश का विकास संभव नहीं है इसलिए केंद्र व प्रदेश की सरकारें किसानों की तरक्की व बेहतरी के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही 186 करोड़ों रुपए के माध्यम से प्रस्ताव तैयार कर मंडी परिषद से सभी जिलाधिकारियों को भेजा जा चुका है जिसके माध्यम से किसानों को जायद फसलों के भी बीज किट उपलब्ध कराए जाएंगे जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो सकेगी।
कानपुर देहात महोत्सव के दूसरे दिन आयोजित अन्नपूर्णा मिलिट्स महोत्सव में शामिल होने आए प्रदेश के कैबिनेट कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि किसानों की आय को बढ़ाने के लिए केंद्र व प्रदेश की सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। हमारी सरकार का मानना है कि भारत कृषि प्रधान देश है जिसमें किसानों की तरक्की किए बगैर देश का विकास संभव नहीं है इसलिए हमारी सरकार लगातार किसानों को आगे बढ़ाने और उनके जीवन स्तर में सुधार लाने के साथ उनकी आय में वृद्धि करने के लिए विभिन्न योजनाओं के संचालन करने में लगी है। कृषि मंत्री ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा की फसलों की बुवाई के समय किसानों के सामने बीज व खाद खरीदने के लिए उत्पन्न होने वाले आर्थिक संकट को दूर करने के लिए केंद्र की सरकार ने किसान सम्मान निधि का संचालन शुरू किया जिसमें कानपुर देहात में 3 लाख से अधिक किसानों को प्रत्येक 4 माह बाद 2 हजार रुपए की आर्थिक सहायता पहुंच रही है। आजादी के बाद पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किसानों की हित में बड़ा फैसला किया है। उन्होंने किसानों को कृषि यंत्रों पर दी जाने वाली छूट एमएसपी के रेट में की गई वृद्धि सहित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देकर किसानों को जागरूक किया और परंपरागत खेती के साथ रासायनिक खेती को छोड़कर प्राकृतिक खेती अपनाने की भी सलाह दी। उन्होंने कहा कि किसान कृषि के क्षेत्र के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी बेहतर प्रयास करें। इसमें मत्स्य पालन, कुक्कुट पालन,बकरी पालन,भेड़ आदि में आगे बढ़े। इस दौरान सरकार के द्वारा चलाई जा रही किसानों से संबंधित योजनाओं को लेकर विस्तार से जानकारी दी और सभी को इस महोत्सव में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। कृषि मंत्री ने कहाकि किसानों का मोटा अनाज का कोई उपयोग नहीं होता था, लेकिन अब उनके मोटे अनाज को प्राथमिकता मिल रही है। खुद प्रधानमंत्री ने मोटे अनाज की उपयोगिता बढ़ाने का अभियान शुरु किया है। इससे कम पानी वाले क्षेत्र के किसानों की प्रगति का रास्ता खुलेगा। इसके बाद अलग-अलग योजनाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया। इसके पूर्व डीएम नेहा जैन उप कृषि निदेशक विनोद यादव ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही व राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख प्रतीक चिन्ह अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, एमएलसी अविनाश सिंह चौहान, डीएम के अलावा उपनिदेशक कृषि विनोद यादव जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार गुप्ता आदि रहे।

*आल्हा गायकों ने किसानों में भरा जोश*

अन्नपूर्णा मिलेट्स महोत्सव में आल्हा गायकों ने बुंदेली आल्हा गायन से शमां बांध दिया। यहां उन्होंने करीब एक घंटे तक मंच पर वीर रस में आल्हा गायन करके लोगों को खूब रोमांचित किया।

*_कृषि यंत्रों की लगी प्रदर्शनी_*

कृषि मंत्री ने कृषि यंत्रों के साथ ही कृषि उत्पादों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। उन्होंने कृषि यंत्रों व कृषि उत्पादों की प्रदर्शनी देखी उन्होंने कहा यह ग्रामीण जिला है। यहां कृषि केलिए बहुत अधिक अवसर हैं।