
Indore Coronavirus News Update : इंदौर में कोरोना के 165 नए मामले मिले हैं। पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 1372 हो गई है जबकि इस बीमारी से अब तक 63 लोगों की मौत हो चुकी है। इससे पहले रविवार को यहां 31 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। वहीं 3 मौतों की जानकारी सामने आई है जिससे मरने वालों की संख्या 60 हो गई है। रविवार को 16 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया और इन्हें मिलाकर अब तक कुल 123 मरीज घर लौट चुके हैं। लगातार तीन दिन तक बड़ी संख्या में संक्रमित मरीज मिलने के बाद चौथे दिन संख्या घट गई थी। रविवार को 31 नए संक्रमित मिले, चिंता की बात यह है कि रविवार को एक ऐसा पॉजिटिव मरीज मिला है, जो रेसीडेंसी एरिया में कई लोगों के यहां काम करता था। कर्मचारी के स्वजन को क्वारंटाइन किया जा रहा है। एमवाय के दो नर्स भी पॉजिटिव आए हैं। मगर सोमवार को फिर संख्या बढ़ गई।
स्वास्थ्य विभाग ने तीन पॉजिटिव मरीजों की मौत की पुष्टि की है। इनमें नीलकंठ कॉलोनी, बापू नगर और महू का एक मरीज शामिल है। शहर में कोरोना से मौत की संख्या 60 हो चुकी है। रविवार को एमवाय अस्पताल के 2 नर्स फिर पॉजिटिव आए हैं। इन दोनों को 11 अप्रैल से ही क्वारंटाइन कर दिया गया था। एमवाय अस्पताल से अब तक 9 नर्स और 1 डॉक्टर पॉजिटिव आ चुके हैं।
ईएसआइसी अस्पताल में हुआ हंगामा
इधर, ईएसआइसी के अस्पताल में ड्यूटी कर रहे कुछ कर्मचारी गेस्ट हाउस में रुके हुए हैं। कर्मचारियों के अनुसार उनकी ड्यूटी कोरोना संक्रमित मरीजों के वार्ड में लगी है। वे लोग घर नहीं जा सकते इसलिए गेस्ट हाउस में ही रुके हुए हैं। गेस्ट हाउस के पास रहने वाले ईएसआइसी के एक बड़े अधिकारी ने गेस्ट हाउस खाली करवाने के लिए दबाव बनाया है। कर्मचारियों का आरोप है कि शनिवार रात को अधिकारी ने गेस्ट हाउस की बिजली भी बंद करवा दी। इसके बाद रविवार को नाराज कर्मचारी धरने पर बैठ गए और शिकायत भी की है।