ब्यूरो रिपोर्ट,
उत्तराखंड के रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने संकेत दिए हैं की देश में तीन साल से स्थगित सेना भर्ती जल्द शुरू हो सकती है।उन्होंने कहा कि कोविड कम हुआ है, लेकिन पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ। मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि कोविड की वजह से भर्ती के लिए युवाओं को आयु सीमा में छूट नहीं मिलेगी।
वर्ष 2018-19 में थल सेना में 53431, नौसेना में 5885 और वायु सेना में 6862 सैनिकों की भर्ती हुई जबकि 2019-20 में थल सेना में 80572, नौ सेना में 6068 और वायु सेना में 7222 सैनिकों की भर्ती हुई, लेकिन इसके बाद 2020-21 से देश भर में थल सैनिकों की भर्ती नहीं हो पायी है। रक्षा राज्य मंत्री के मुताबिक देश में 11 क्षेत्रीय भर्ती कार्यालय, दो भर्ती डिपो, एक स्वतंत्र भर्ती कार्यालय और 70 सेना भर्ती कार्यालय हैं। इनमें हर साल 90 से 100 भर्ती रैलियां होती हैं।
आयु सीमा में छूट के सवाल पर मंत्री ने कहा कि युवाओं को भर्ती के लिए छूट की जरूरत नहीं हैं। भर्ती के लिए आयु सीमा साढ़े सत्रह से 21 वर्ष है। जबकि टेक्निकल के पदों पर साढ़े सत्रह से 23 साल, जेसीओ के लिए 21 से 27 साल के युवाओं को लिया जाता है।
