ब्यूरो चीफ़ आरिफ़ मोहम्मद कानपुर
कानपुर नगर, विश्व में अपने मैजिक का कमाल दिखाने वाले मशहूर जादूगर ओपी शर्मा का शनिवार देर रात को निधन हो गया। कानपुर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। 71 साल के ओपी शर्मा पिछले कई महीने से कीड़नी की बीमारी से पीड़ित थे।
नौनिहालों बड़े बुजुर्गों में ओपी शर्मा के जादू का क्रेज सभी के सिर पर चढ़कर बोलता था। ओपी शर्मा के निधन पर खबर सुनते ही उनके फैंस में दुःख की लहर दौड़ गई। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में सन 1973 में जन्म लिया ओपी शर्मा ने सात साल की उम्र से कलात्मक जादू दिखाना शुरू कर दिया था और अपने कैरियर में चौतीस हजार से अधिक मैजिक शो किए। उन्होंने मुंबई में अपना पहला कॉमर्शियल शो की शुरूआत की थी।
*34 हजार से ज्यादा मैजिक शो किए*
ओपी शर्मा ने विश्व के कई देशों में मैजिक शो का आयोजन किया। वो विश्व के प्रसिद्ध जादूगरों में महान थे। सात साल की उम्र में जादू करना शुरू कर दिया और 34 हजार से ज्यादा मैजिक शो किए थे। वर्ष 2001 में इंडियन मैजिक मीडिया सर्कल ने उन्हें नेशनल मैजिक अवार्ड और शहंशाह ए जादू की उपाधि से नवाजा गया था। उनके शो का सबसे चर्चित रंगबिरंगा इंद्रजाल होता था। उन्होंने गोविंद नगर विधानसभा से समाजवादी पार्टी से चुनाव भी लड़ा था।
*’इंद्रजाल’ का तिलिस्म लोकप्रिय था*
ओपी शर्मा के इंद्रजाल में एक जादूई दुनिया बनाई जाती थी। लोग उनके भ्रम के जाल में अनायास ही सिमट जाते थे। किताब के पन्नों से वे विशालकाय डायनासोर को सामने ले आते थे। उस पर काबू पाते थे और जादू देखने आए लोगों की तालियां खूब बजती थी। चिंपैंजी से लड़की बना दिया करते थे। खाली बक्से से आदमी निकालना और रूमाल से कबूतर उड़ाने से वे अपने जादू की शुरुआत करते थे। जादूगर ओपी शर्मा ने अपने आखिरी शो में कहा था कि जिसकी शुरुआत होती है, उसका अंत भी होता है। ये प्रकृति का नियम है। मैं रहूं या न रहूं जादू चलता रहेगा। जब लोगों को ये पता चला कि ‘जादूगर’ का शो अंतिम पड़ाव पर है तो दर्शकदीर्घा में बैठे कई लोग भावुक हो गए।
*इनका भूत बंगला भी बेहद खास*
कानपुर के शास्त्रीनगर कॉलोनी में सबसे पहले ओपी शर्मा ने अपना आशियाना बनाया। इसके बाद बर्रा-2 में उन्होंने अपना आलीशान बंगला बनवाया। कानपुर में अपने घर का नाम भूत बंगला रखा जो बहुत चर्चित है,गेट पर भूत की आकृति भी बनी है।
*बेटा बना जूनियर ओपी शर्मा*
ओपी शर्मा के परिवार में तीन बेटे तीन बेटे प्रेमप्रकाश शर्मा, सत्य प्रकाश शर्मा और पंकज प्रकाश शर्मा के अलावा बेटी रेनू और पत्नी मीनाक्षी शर्मा हैं। उनका बड़ा बेटा प्रेम प्रकाश शर्मा दिल्ली दूरदर्शन में काम करता हैं। मंझले बेटे सत्य प्रकाश शर्मा ने खुद को ओपी शर्मा जूनियर के रूप में स्थापित किया है। वहीं, तीसरा बेटा पंकज प्रकाश शर्मा प्रिंटिंग प्रेस में काम करता है और उनकी सबसे छोटी बेटी रेनू शर्मा यूएसए में रहती हैं।
