प्रयागराज पोलिंग बूथ से 10 मीटर दूर इलाके में धमाका

By | February 27, 2022

समाचार भारती

वोटिंग के बीच प्रयागराज में अतीक अहमद के इलाके करेली में धमाका हुआ है। एक साइकिल पर सवार होकर चचेरे भाई संजय और अर्जुन 21 बाजार जा रहे थे, रास्ते में अचानक साइकिल के सामने बाइक सवार आ गया। अर्जुन साइकिल पर नियंत्रण खो बैठा और वह झोले पर गिरा। इसी बीच झोले में धमाका हुआ और उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार संजय को मामूली चोटें आईं हैं। इस सूचना पर तत्काल सीओ सिटी (प्रथम) और पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। अर्जुन थाना कोरांव के रामगढ़ गांव का रहने वाला था। घायल संजय से पूछताछ की जा रही है। अभी यह साफ नहीं हो सका है कि झोले में कौन सा विस्फोटक था। इसका चुनाव से संबंध है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। घटनास्थल से 10 मीटर पर बूथ पर वोटिंग चल रही थी।

उत्तर प्रदेश के 12 जिलों की 61 सीटों पर वोटिंग जारी है। अब तक 46.28% वोटिंग हुई है। अयोध्या 50.60% वोटिंग के साथ दूसरे नंबर पर है। सबसे अधिक मतदान 51.67% चित्रकूट में हुआ है।