एस्सार ने सबसे बड़े तटीय सफाई अभियान के लिए भारतीय तटरक्षक बल के साथ मिलाया हाथ

By | September 19, 2022

 

एस्सार ने सबसे बड़े तटीय सफाई अभियान के लिए भारतीय तटरक्षक बल के साथ मिलाया हाथ

मुंबई,

हिंद महासागर के शिखर पर बैठे हुए भारत को 7,500 किमी लंबी तटरेखा के विशेष लाभ का वरदान प्राप्त है। समुद्र तट की रणनीतिक स्थिति और जबरदस्त क्षमता को समझने के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करने के महत्व पर ध्यान केंद्रित करते हुए एस्सार ने ‘इंटरनेशनल कोस्टल क्लीन-अप डे’ पर मुंबई में सबसे बड़े तटीय सफाई अभियान ’स्वच्छ सागर सुरक्षित सागर’ के लिए भारतीय तटरक्षक बल के साथ हाथ मिलाया है।

 

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की एक पहल ’स्वच्छ सागर सुरक्षित सागर’ ने आज देश भर में 75 समुद्र तटों को साफ करने के लिए 75 दिनों तक चलने वाले तटीय सफाई अभियान के समापन को चिह्नित किया।

 

आज के कार्यक्रम में महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी, मुंबई उत्तर मध्य से लोकसभा सांसद पूनम महाजन, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह, भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक, पीटीएम, टीएम, वी.एस. पठानिया और एस्सार शिपिंग के सीओओ कैप्टन राहुल भार्गव की सम्मानित उपस्थिति देखी गई।

 

तटीय सफाई अभियान में एस्सार की भागीदारी का उद्देश्य प्लास्टिक से होने वाले खतरनाक प्रभाव और बिगड़ते समुद्र के स्वास्थ्य से पारिस्थितिक संतुलन के खतरे के बारे में जन-जागरूकता बढ़ाना है।

 

इस पहल पर टिप्पणी करते हुए एस्सार पोर्ट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर व एस्सार के ऑपरेटिंग पार्टनर (इन्फ्रास्ट्रक्चर) श्री राजीव अग्रवाल ने कहा, ‘इस सबसे बड़े तटीय सफाई अभियान में हमारा योगदान और भागीदारी हमारे पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाती है। एक कंपनी के रूप में, हम दुनिया के कुछ सबसे अधिक उत्पादक, फिर भी संकटग्रस्त, पारिस्थितिक तंत्र को बचाने के लिए तटीय और समुद्री आवासों के संरक्षण के बारे में जागरूक हैं। एस्सार पोर्ट्स और एस्सार शिपिंग इस तरह की समुद्री सफाई गतिविधियों को चलाने में पिछले 10 वर्षों से भारतीय तटरक्षक बल के साथ जुड़े हुए हैं। हम प्रत्येक व्यक्ति से कूड़े को कम करने और तटीय और समुद्र के स्वास्थ्य में सुधार की जिम्मेदारी लेने का आग्रह करते हैं।’

 

 

अपनी तरह के इस पहले अभियान ने समुद्री जीवन और समुद्री कूड़े पर प्लास्टिक के उपयोग के विनाशकारी प्रभाव के बारे में जागरूकता पैदा करने के इरादे से लोगों के बीच एक व्यवहारिक परिवर्तन भी पैदा किया।

 

एस्सार पोर्ट्स प्रौद्योगिकियों में निवेश करने और पर्यावरण के अनुकूल और कुशल हैंडलिंग सिस्टम विकसित करने में अग्रणी रहा है। कंपनी के पूरी तरह से मैकेनाइज्ड इको-फ्रेंडली इन्फ्रास्ट्रक्चर की परफॉर्मेंस को दुनिया भर में सर्वश्रेष्ठ के साथ बेंचमार्क किया जा सकता है।