महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ यूपी की मांग,आंगनबाड़ी कार्यकत्री को पेंशन व रिटायरमेंट फण्ड दिया जाए

By | June 6, 2022

(वरिष्ठ संवाददाता अभिनव शर्मा की रिपोर्ट)

लोहिया मजदूर भवन नरही लखनऊ में महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ यूपी के अध्यक्ष गिरीश कुमार पाण्डेय व प्रदेश संरक्षक अमरेन्द्र कुमार सिंह (एडवोकेट) ने बताया कि प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं को ग्रेच्युटि, पेंशन अथवा एकमुस्त धनराशि का लाभ न देते हुए, उनकी सेवा समाप्त कर दिया गया है। जिसके कारण इस वृद्धावस्था में  आंगनवाड़ी महिलाओं को बहुत ही कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।

आंगनवाड़ी महिलाएं अपना सम्पूर्ण जीवन पोलियो की दवाई पिलाने, कोरोना वैक्सीनेशन के साथ सरकार की अन्य सभी कार्यक्रमों में अपना सहयोग करा हैं। वहीं प्रदेश सरकार द्वारा आवारा पशुओं के लिए गौशाला बनाकर इनके रहने एवं खाने-पीने की व्यवस्था हेतु बजट का प्रावधान किया जा सकता है। तो इन वृद्ध आगनबाड़ी महिलाओं लिए भी बजट की व्यवस्था करें।

महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश ने सरकार से मांग कि हैं  आंगनबाड़ी महिलाओं को 62 वर्ष के बाद कुछ न कुछ सेवा लाभ राशि के रुप में ग्रेच्युटी, पेंशन अथवा एकमुस्त धनराशि दी जाए। जिससे की आंगनवाड़ी महिलाएं अपनी वृद्धा अवस्था के जीवन को उक्त धनाराशि के सहायता से जीवन-यापन कर सके।