मुख्यमंत्री ने प्रयागराज में एक ही परिवार के 4 लोगों की मृत्यु पर किया गहरा शोक व्यक्त

By | April 23, 2022

 

अधिकारियो को तत्काल मौके पर पहुंच कर घायलों का समुचित उपचार कराने के दिए निर्देश

लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रयागराज क्षेत्र में एक ही परिवार के चार लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री जी ने घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को मौके पर पहुंच कर निष्पक्षता के साथ जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कारवाई करने के निर्देश दिए।