Category Archives: अर्थव्ययस्था

नए साल 2024 में मिलेगी दोनों राज्यों को सौगात…LKO.DDN वंदे भारत।

By | December 29, 2023

(रिपोर्ट-शिखर गौतम) यूपी की राजधानी लखनऊ से देहरादून के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने की योजना बनाई जा रही है। यह ट्रेन हर रोज लखनऊ से सुबह 7:00 बजे चलेगी और देहरादून शाम 4:00 बजे पहुंचेगी। ट्रेन की यात्रा की कुल अवधि 7 घंटे होगी। वंदे भारत ट्रेन एक हाई स्पीड ट्रेन है जो 160… Read More »

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के चलते आज रात एक बजे से अयोध्या शहर में सभी वाहनों का प्रवेश बंद।

By | December 29, 2023

(रिपोर्ट- इशिका सिंह) अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के चलते शनिवार को यातायात में बड़ा बदलाव किया गया है। लखनऊ से बाराबंकी के रास्ते बस्ती, संत कबीरनगर और गोरखपुर की तरफ जाने वाले वाहनों को अयोध्या होकर नहीं जाने दिया जाएगा। ये वाहन बाराबंकी से गोंडा होकर जाना होगा। छोटे वाहनों के लिए… Read More »

योगी सरकार ने अपने कर्मचारियों को नए साल पर दिया बड़ा तोहफा, वित्त विभाग ने आदेश जारी किया।

By | December 28, 2023

उत्तर प्रदेश सरकार का पांचवें और छठवें वेतनमान वाले कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता में वृद्धि का फैसला एक सराहनीय कदम है। इससे कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और उन्हें अपने दैनिक खर्चों को पूरा करने में आसानी होगी। महंगाई भत्ता वृद्धि से कर्मचारियों की सैलरी में औसतन 8 से 10% की बढ़ोतरी… Read More »

महाराष्ट्र को पीछे छोड़, बिजली आपूर्ति में उत्तर प्रदेश टॉप पर।

By | December 28, 2023

बिजली आपूर्ति में उत्तर प्रदेश ने टॉप किया है। 2023 में, उत्तर प्रदेश ने 24 घंटे अखंड बिजली आपूर्ति का लक्ष्य हासिल किया। यह एक बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि उत्तर प्रदेश भारत का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है।उत्तर प्रदेश ने 28 दिसंबर, 2023 को बिजली आपूर्ति का नया रिकॉर्ड बनाया है। इस दिन, राज्य… Read More »

बाल स्वास्थ्य पोषण माह: चित्रकूट में विटामिन ए सम्पूरण कार्यक्रम सफल।

By | December 27, 2023

राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य एवं आईसीडीएस विभाग के सहयोग से संचालित बाल स्वास्थ्य पोषण माह विटामिन-ए सम्पूरण कार्यक्रम टीकाकरण का एक अभिन्न अंग है जो प्रत्येक सप्ताह सोमवार, बुधवार एवं शनिवार को नियमित टीकाकरण/वी0एच0एन0डी0 सत्रो में प्रतिवर्ष माह जून एवं दिसम्बर में आयोजित किया जाता है। जिसका उद्देश्य समझने के लिए निम्लिखित बिन्दुओ पर नज़र… Read More »

पीएम कार्यक्रम की हुई लाइव स्ट्रीमिंग, जमुनिया पहुंचा पीएम का गारंटी रथ, जोरदार स्वागत।

By | December 27, 2023

लखीमपुर खीरी में बुधवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। यात्रा तहसील व ब्लॉक लखीमपुर के ग्राम जमुनिया पहुंची, जहाँ नोडल अधिकारी बीडीओ आलोक वर्मा की अगुवाई में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी, विधायक योगेश वर्मा, सीडीओ अनिल कुमार सिंह, सीएमओ डॉ संतोष… Read More »

लोगों के जीवन को खुशहाली प्रदान करने के लिए बनाई गई मोदी सरकार की योजनाएं: डॉ नीलकंठ तिवारी

By | December 27, 2023

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर पूरे देश में चल रहे “विकसित भारत संकल्प यात्रा” कार्यक्रम की श्रृंखला में बुधवार को भेलूपुर जोन में दुर्गाकुंड तिराहे पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं दक्षिणी विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम… Read More »

2023 बुंदेलखंड के विकास के लिए एक ऐतिहासिक वर्ष साबित।

By | December 27, 2023

2023 बुंदेलखंड के लिए एक ऐतिहासिक वर्ष साबित हुआ। इस वर्ष योगी सरकार ने बुंदेलखंड में कई बड़ी परियोजनाओं की सौगात दी, जिससे इस क्षेत्र का विकास हुआ और रोजगार के अवसरों का सृजन हुआ। योगी सरकार ने बुंदेलखंड में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए बुंदेलखंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (बीडा) की स्थापना की। बीडा… Read More »

योगी आदित्यनाथ का ऐतिहासिक फैसला, यूपी पुलिस भर्ती आयु सीमा में छूट, जयंत चौधरी बोले मेरे जन्मदिवस पर इससे अच्छा तोहफा नहीं।

By | December 27, 2023

यूपी पुलिस भर्ती में आयु सीमा को लेकर चल रहे विवाद पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फैसला सुनाया दिया है। उन्होंने उम्मीदवारों की आयु सीमा में तीन साल की छूट देने का ऐलान किया है। इससे पहले, भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से 22 वर्ष थी। अब यह 18 से 25 वर्ष हो जाएगी।… Read More »

लखनऊ में एयरोप्लेन फ्लाईओवर पर फंसा, लोगों में फोटो लेने की होड़ मची।

By | December 26, 2023

लखनऊ की सड़कों पर सोमवार देर रात एक एयरोप्लेन स्क्रैप का ट्रेलर गुजर रहा था। यह ट्रेलर इंजीनियरिंग कॉलेज से मुंशीपुलिया की ओर जा रहा था। तभी, यह ट्रेलर जानकीपुरम स्थित फ्लाईओवर पर फंस गया। इस घटना से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। लोग प्लेन स्क्रैप को देखने के लिए इकट्ठा हो गए।… Read More »