आज जारी नहीं होगा बीजेपी का संकल्प पत्र, लता जी के निधन से कार्यक्रम स्थगित

By | February 6, 2022

लखनऊ-

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए भाजपा ने जारी किए जाने वाले घोषणा पत्र का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा लता मंगेशकर जी के निधन के कारण संकल्प पत्र कार्यक्रम स्थगित हुआ है। आज बीजेपी का संकल्प पत्र नहीं जारी होगा, अगली तारीख के विषय में जल्दी जानकारी दी जाएगी।

यूपी चुनाव के लिए 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान होना है। जिसके लिए सभी दल जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं। भाजपा मुख्यालय पर शाह ने कार्यक्रम स्थगित कर दिया और शोक व्यक्त करते हुए स्वर कोकिला के निधन पर श्रद्धांजलि व्यक्त की।  इस मौके पर उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित सभी बड़े नेता व मंत्री मौजूद थे।

भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए  गृह मंत्री अमित शाह घोषणा पत्र जारी करने के लिए लखनऊ पहुंचे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लता जी को अंतिम विदाई देने मुंबई जाएंगे।शाम साढ़े 4 से 5 बजे के बीच मुम्बई पहुचेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।