नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली, हरियाणा और झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रभारियों को नियुक्त कर दिया है। अक्टूबर में दिल्ली, हरियाणा और झारखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में संभावना है कि इसी दौरान जम्मू कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव हो सकते हैं।
BJP President & Home Minister Amit Shah appoints Union Minister Prakash Javadekar as Election In-charge, Union Minister Hardeep Singh Puri & Minister of State for Home Affairs Nityanand Rai as Election Co-Incharge, for the upcoming Delhi Assembly Elections. pic.twitter.com/i596kWbYvD
— ANI (@ANI) August 9, 2019
भाजपा अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को चुनाव प्रभारी के रूप में नियुक्त किया है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय को भी दिल्ली विधानसभा के आगामी चुनावों के लिए चुनाव सह-प्रभारी नियुक्त किया है।
BJP President & Home Minister Amit Shah appoints Union Minister Narendra Singh Tomar as Election In-charge, Uttar Pradesh Minister Bhupendra Singh as Election Co-Incharge, for the upcoming Haryana Assembly Elections. pic.twitter.com/1j2gUtMsiT
— ANI (@ANI) August 9, 2019
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को चुनाव प्रभारी और उत्तर प्रदेश के मंत्री भूपेंद्र सिंह को हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव सह-प्रभारी नियुक्त किया है।
BJP President & Home Minister Amit Shah appoints BJP National General Secretary Om Prakash Mathur as Election In-charge, Bihar Minister Nand Kishore Yadav as Election Co-Incharge, for the upcoming #Jharkhand Assembly Elections. pic.twitter.com/cTcsdtKLCk
— ANI (@ANI) August 9, 2019
इसके अलावा अमित शाह ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ओम प्रकाश माथुर को चुनाव प्रभारी और बिहार के मंत्री नंद किशोर यादव को झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव सह-प्रभारी नियुक्त किया है।
