छत्तीसगढ़ : रायपुर लौटते ही CM भूपेश ने बीजेपी पर किया वार, कहा- “15 सालों में आखिर क्या किया रमन सिंह ने”

By | September 17, 2019

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दंतेवाड़ा से रायपुर लौट आए और मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि दंतेवाड़ा में कांग्रेस के पक्ष में जबरदस्त उत्साह है। मैंने जहां सभाएं की वहां हजारों की संख्या में भीड़ थी। इसके अलावा सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के पास दंतेवाड़ा में बताने के लिए कुछ नहीं है। ओपी चौधरी ने दंतेवाड़ा का कलेक्टर रहते हुए सिर्फ ठेकेदारों की मदद की है।

वहीं बदलापुर के आरोपों पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ने कहा कि 15 साल में भारतीय जनता पार्टी शासन काल में एसीबी और ईओडब्ल्यू ने अधिकारियों के ठिकानों पर छापा मारा है। वह क्या था बदलापुर था। चिंतामणि जैसे सरकारी अधिकारी के खिलाफ कोई शिकायत होगी तो यह क्या दोनों संस्थाएं उसकी जांच नहीं कर सकती।

सीएम ने पूछा 15 साल में रमन सिंह ने क्या किया बता दें। राज्य में 40% लोग गरीबी रेखा के नीचे कैसे आ गए। पूरे हिंदुस्तान में सबसे ज्यादा लोग झोपड़ियों में छत्तीसगढ़ में क्यों रहते हैं। शिक्षा का स्तर सबसे निचले पायदान पर क्यों है। स्वास्थ्य के हालात इतने बिगड़े हुए हैं? 41 महिलाएं एनीमिया से पीड़ित क्यों है?

15 साल में केवल कमीशन खोरी की है रमन सिंह ने। जोगी के बयान पर भूपेश बघेल ने कहा कि देखिए, मैंने चुनौती दी है बदले की भावना से एक भी कार्रवाई अगर हो रही है तो बताएं। उन्होंने कहा कि जोगी के खिलाफ जांच तो रमन सिंह और उनकी सरकार ने शुरू की थी। नागरिक आपूर्ति निगम कार्यालय में छापा किसने मारा था रमन सिंह ने। अंतागढ़ में गड़बड़ी किसने की थी?

Category: Uncategorized

Leave a Reply