आखरी बड़े मंगल पर हुआ भंडारे का आयोजन

By | June 15, 2022

विशाल सोनकर, 

प्राविधिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा बड़े मंगल पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में  सचिव उत्तर प्रदेश सुनील कुमार सोनकर तथा संयुक्त सचिव रश्मि सोनकर के साथ समस्त कर्मचारी के साथ साथ विकास पाल, अजय चावला, अरविंद सिंह, तथा सेवानिवृत्ति सुनील कुमार वर्मा जी ने बढ़चढ़ कर सहयोग किया गया।

वही संयुक्त सचिव रश्मि सोनकर जी ने पूजा पाठ कर प्रसाद वितरण का शुभारंभ किया।


विकास पाल (निजी सचिव) के द्वारा कहा गया की बड़े मंगल का आयोजन प्राविधिक शिक्षा उत्तर प्रदेश लखनऊ हर साल करता है तथा आगे भी इसी तरह आयोजन करता रहेगा वही अरविंद सिंह जी ने समस्त भक्तो के साथ भंडारे का वितरण किया।