मध्यप्रदेश : प्रदेश में कृषि में नई क्रांति की आवश्यकता है – कमलनाथ

By | October 15, 2019

जबलपुर/नरसिंहपुर, (भूपेंद्र सुल्लेरे)। किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र की उन्नति के लिए व्यापक सुधार लाया जाएगा। कृषि में नई क्रांति की आवश्यकता है, जिससे किसानों की क्रय शक्ति बढ़ाई जा सके। यह बात मुख्यमंत्री कमलनाथ ने यहां 70 करोड़ के विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि गन्ना के उत्पादन और गन्ना किसानों के व्यापक हितों को ध्यान में रखकर नीति बनाई जाएगी। आयोजन में विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति, वित्तमंत्री तरूण भनोत, स्वास्थ्य मंत्री तुलसीराम सिलावट, सामाजिक न्याय मंत्री लखन घनघोरिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, विधायक संजय शर्मा भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की जनहितैषी नीतियों से सकारात्मक बदलाव को महसूस किया जाने लगा है।

शंकराचार्य से लिया आशीर्वाद : नरसिंहपुर से मुख्यमंत्री झौतेश्वर पहुंचे, जहां द्विपीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती महाराज से आशीर्वाद लिया।

Category: Uncategorized

Leave a Reply