ब्यूरो रिपोर्ट समाचार भारती-
लखनऊ- अटल जी के निधन पर शोक एवं सम्मान में प्रदेश के व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। राजधानी सहित प्रदेश के सभी जिलों के बाजार, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के सम्मान में बंद रहे। आदर्श व्यापार मंडल ने राजधानी स्थित प्रदेश कार्यालय एवं जिलों के कार्यालय में शोक सभा आयोजित कर अटल जी को नमन किया।

भारत रत्न, देश के पूर्व प्रधानमंत्री, लखनऊ के पूर्व सांसद अटल बिहारी वाजपेई के निधन पर शोक एवं सम्मान में राजधानी स्थित प्रदेशभर के जिलों के बाजार शुक्रवार 17 अगस्त को बंद रहें। बाजार बंद करके उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के राजधानी स्थित प्रदेश कार्यालय एवं कानपुर, सीतापुर, लखीमपुर, इलाहाबाद, झांसी, बाराबंकी, शाहजहांपुर सहित अनेक जिलों में आदर्श व्यापार मंडल के कार्यालयों में शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस दौरान राजधानी के फैजाबाद रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में व्यापारियों ने अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की, व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहा, अटल जी जैसा व्यक्तित्व सदियों में जन्म लेता है। लखनऊ को गर्व है कि, वह लखनऊ के सांसद रहे हैं। उन्होंने कहा उनके निधन से देश में अपना एक महान नेता खो दिया है। संजय गुप्ता ने कहा अटल जी देशवासियों के दिल में सदैव जिंदा रहेंगे।
श्रद्धांजलि सभा में संगठन के कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, उपाध्यक्ष, शशिकांत शर्मा, अविनाश त्रिपाठी, इकबाल हसन, आसिफ किदवई, अशोक यादव, मनीष पांडे, अनिरुद्ध निगम, सर्वेश मिश्र, नरेंद्र शर्मा, कुलदीप यादव, आशीष गुप्ता, सहित 150 बाजारों के पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी।

