भारत ने बुधवार को मोहाली में खेले गए दूसरे टी-20 में दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से हराया। टीम इंडिया तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गई। इसके साथ ही भारत ने पहली बार दक्षिण अफ्रीका को घरेलू मैदन पर हराया। टी-20 में भारत की ये लगातार चौथी जीत है। उसने पिछले तीन मुकाबलों में वेस्टइंडीज को हराया था। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 149 रन बनाए। भारत ने 19 ओवर में 3 विकेट पर 151 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। दोनों टीमों के बीच तीन टी-20 का तीसरा और आखिरी मुकाबला 22 सितंबर को बेंगलुरु में होगा।
भारत के लिए कप्तान विराट कोहली नाबाद 72 रन की पारी खेली। वे टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। इस मामले में रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा। कोहली के 2441 और रोहित के 2434 रन हैं। भारतीय कप्तान ने22वीं बार टी-20 में 50+ का स्कोर बनाया। इस मामले में भी कोहली ने रोहित (21) को पीछे छोड़ दिया।
टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
| बल्लेबाज | देश | रन |
| विराट कोहली | भारत | 2441 |
| रोहित शर्मा | भारत | 2434 |
| मार्टिन गुप्टिल | न्यूजीलैंड | 2283 |
| शोएब मलिक | पाकिस्तान | 2263 |
| ब्रेंडन मैकुलम | न्यूजीलैंड | 2140 |
कोहली-धवन ने 61 रन की साझेदारी की
इससे पहले रोहित शर्मा 12 गेंद पर 12 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें एंडिले फेहलुकवायो ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। शिखर धवन 40 रन बनाकर आउट हुए। शम्सी की गेंद पर डेविड मिलर ने बाउंड्री पर डाइव लगाते हुए उनका कैच लिया। धवन और कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी की। ऋषभ पंत 4 रन बनाकर आउट हुए।श्रेयस अय्यर 16 रन बनाकर नाबाद रहे।
डीकॉक ने 52 और बवुमा ने 49 रन बनाए
भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान क्विंटन डीकॉक ने 52 और टेम्बा बवुमा ने 49 रन की पारी खेली। भारत के लिए दीपक चाहर ने 2 विकेट लिए। रवींद्र जडेजा, नवदीप सैनी और हार्दिक पंड्या को एक-एक सफलता मिली।
डीकॉक-बवुमा ने अर्धशतकीय साझेदारी की
डीकॉक 37 गेंद की पारी में 8 चौके लगाए।नवदीप सैनी की गेंद पर विराट कोहली ने डाइव लगाकर उनका कैच लिया। डीकॉक ने करियर का तीसरा अर्धशतक लगाया।बवुमा अपने पहले टी-20 में अर्धशतक लगाने से चूक गए। उन्हें दीपक चाहर ने जडेजा के हाथों कैच कराया। बवुमा ने डीकॉक के साथ दूसरे विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी की।डेविड मिलर (18) को हार्दिक पंड्या ने बोल्ड किया।
दक्षिण अफ्रीका ने पावरप्ले में 39 रन बनाए
इससे पहले ओपनर रीजा हैंड्रिक्स 11 गेंद पर 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें दीपक चाहर ने वॉशिंगटन सुंदर के हाथों कैच कराया। दक्षिण अफ्रीकी टीम ने पावरप्ले (1-6 ओवर) में एक विकेट पर 39 रन बनाए।रसी वान डर डुसेन (1) को रवींद्र जडेजा ने आउट किया।
स्कोरकार्ड : दक्षिण अफ्रीका
| बल्लेबाज | रन | गेंद | 4s | 6s |
| रीज हैंड्रिक्स कै. सुंदर बो. दीपक | 6 | 11 | 1 | 0 |
| क्विंटन डीकॉक कै. कोहली बो. सैनी | 52 | 37 | 8 | 0 |
| टेम्बा बवुमा कै. जडेजा बो. दीपक | 49 | 43 | 3 | 1 |
| रसी वान डर डुसेन कै. एंड बो. जडेजा | 1 | 2 | 0 | 0 |
| डेविड मिलर बो. हार्दिक | 18 | 15 | 0 | 1 |
| ड्वेन प्रिटोरियस नाबाद | 10 | 7 | 0 | 1 |
| एंडिले फेहलुकवायो नाबाद | 8 | 5 | 0 | 1 |
रन: 149/5, ओवर: 20, एक्स्ट्रा: 5.
विकेट पतन: वॉशिंगटन सुंदर: 3-0-19-0, दीपक चाहर: 4-0-22-2, नवदीप सैनी: 4-0-34-1, रविंद्र जडेजा: 4-0-31-1, हार्दिक पंड्या: 4-0-31-1, क्रुणाल पंड्या: 1-0-7-0.
स्कोरकार्ड: भारत
| बल्लेबाज | रन | गेंद | 4s | 6s |
| रोहित शर्मा एलबीडब्ल्यू बो. फेहलुकवायो | 12 | 12 | 0 | 2 |
| शिखर धवन कै. मिलर बो. शम्सी | 40 | 31 | 4 | 1 |
| विराट कोहली नाबाद | 72 | 52 | 4 | 3 |
| ऋषभ पंत कै. शम्सी बो. फोर्चुन | 4 | 5 | 0 | 2 |
| श्रेयस अय्यर नाबाद | 16 | 14 | 2 | 0 |
रन: 151/3, ओवर: 19, एक्स्ट्रा: 7.
विकेट पतन: 33/1, 94/2, 104/3.
गेंदबाजी: कगिसो रबाडा: 3-0-24-0, एनरिच नोर्त्जे: 3-0-27-0, एंडिले फेहलुकवायो: 3-0-20-1, ड्वेन प्रिटोरियस: 3-0-27-0, तबरेज शम्सी: 3-0-19-1, बोर्न फोर्चुन: 4-0-32-1.
